Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»एसएंडपी ने भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान 6.8 फीसदी पर रखा बरकरार
    बिजनेस

    एसएंडपी ने भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान 6.8 फीसदी पर रखा बरकरार

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -एजेंसी का 2024-25 के लिए आर्थिक वृद्धि दर 6.8 फीसदी रहने का अनुमान

    नई दिल्ली। अर्थव्‍यवस्‍था के मोर्चे पर अच्‍छी खबर है। रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने चालू वित्‍त वर्ष 2024-25 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 6.8 फीसदी पर बरकरार रखा है। एजेंसी ने उम्‍मीद जताई है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) अपनी अक्टूबर की मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत ब्‍याज दरों में कटौती शुरू कर देगा।

    रेटिंग एजेंसी ने मंगलवार को जारी एशिया प्रशांत के आर्थिक परिदृश्य रिपोर्ट में चालू वित्‍त वर्ष 2024-25 में भारत की सकल घरेलू उत्‍पाद (जीडीपी) वृद्धि दर का अनुमान 6.8 फीसदी और वित्त वर्ष 2025-26 के लिए जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को 6.9 फीसदी पर बरकरार रखा है। एसएंडपी ग्‍लोबल रेटिंग्‍स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत में ठोस वृद्धि से आरबीआई मुद्रास्फीति को अपने लक्ष्य के अनुरूप लाने पर ध्यान केंद्रित कर सकेगा।

    एजेंसी ने कहा कि कहा कि आरबीआई अपनी अक्टूबर की मौद्रिक नीति समीति एमपीसी की समीक्षा बैठक में नीतिगत ब्याज दरों में कटौती शुरू कर देगा। इससे पिछले हफ्ते जारी एक रिपोर्ट में एसएंडपी ग्‍लोबल रेटिंग्‍स ने कहा था कि भारत वित्‍त वर्ष 2030-31 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। रेटिंग एजेंसी एसएंडपी को बिग थ्री क्रेडिट-रेटिंग एजेंसियों में सबसे बड़ी माना जाता है, जिसमें मूडीज रेटिंग्स और फिच रेटिंग्स भी शामिल हैं।

    उल्‍लेखनीय है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत की विकास दर 7.2 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। वहीं, मूडीज रेटिंग्स ने पिछले महीने कैलेंडर वर्ष 2024 में 7.2 फीसदी और कैलेंडर वर्ष 2025 में 6.6 फीसदी की दर से जीडीपी बढ़ने का अनुमान जताया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबांग्लादेश के पूर्व आईजी अल-मामून चार दिन के पुलिस रिमांड पर
    Next Article माटी कला बोर्ड के जरिये शिल्पकारों के उत्थान का हो रहा प्रयास: सत्यानंद भोगता
    shivam kumar

      Related Posts

      महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

      July 11, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

      July 11, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

      July 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड भाजपा को मिला अमित शाह का बूस्टर डोज
      • बिहार के मधुबनी में दो शराब तस्कर की मौत के बाद भीड़ ने पुलिस पर किया हमला
      • राजद ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
      • वन भूमि की खरीद-बिक्री मामले में सीआईडी ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
      • दक्षिण कोरिया ने ईस्ट एशियन कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की, हांगकांग को 2-0 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version