Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»नेपाल सरकार ने चीन से फिर किया केरूंग-काठमांडू रेल बनाने का आग्रह
    ताजा खबरें

    नेपाल सरकार ने चीन से फिर किया केरूंग-काठमांडू रेल बनाने का आग्रह

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 25, 2024Updated:September 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाल की केपी ओली सरकार ने चीन से फिर एक बार नेपाल से जोड़ने वाली रेल सेवा विस्तार करने का आग्रह किया है। इस समय बीजिंग के दौरे पर गए नेपाल सरकार के उपप्रधानमंत्री और वित्त मंत्री विष्णु पौडेल ने चीन सरकार के उपप्रधानमंत्री ही लाइफेंग के साथ बुधवार को हुई मुलाकात में काठमांडू-केरूंग रेल मार्ग निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का अनुरोध किया है।

    पिछले कुछ वर्षों से चीन की तरफ से ही इस रेल मार्ग का निर्माण करने के लिए नेपाल पर दबाब बनाया जा रहा था। चीन ने पहले भी ओली सरकार के समय ही चीन ने केरूंग काठमांडू रेल मार्ग की संभाव्यता अध्ययन के लिए समझौता किया था। नेपाल की पिछली सरकार विभिन्न कारणों से इस प्रोजेक्ट को टाल रही थी लेकिन अब एक बार फिर सत्ता में केपी शर्मा ओली की वापसी होते ही चीन की तरफ झुकाव बढ़ता दिख रहा है। बीजिंग में नेपाल के उपप्रधानमंत्री के साथ रहे वित्त मंत्रालय के प्रवक्ता महेश भट्टराई ने बताया कि चीन की तरफ से इस संबंध में सकारात्मक जवाब मिला है। चीन पहले ही अपने खर्चे पर केरूंग-काठमांडू रेलमार्ग के लिए तैयार होने की जानकारी दी है।

    दोनों देशों के उप प्रधानमंत्रियों के बीच हुई मुलाकात के दौरान नेपाल की तरफ से कई अन्य परियोजनाओं में सहयोग करने का आग्रह किया गया है। वित्त मंत्रालय के प्रवक्ता भट्टराई ने कहा कि नेपाल के उपप्रधानमंत्री ने जिन परियोजना पर चीन से सहयोग मांगा गया है, उनमें काठमांडू के टोखा से छहरे तक टनल रोड का निर्माण शामिल है। इस टनल रोड के बनने से चीन और नेपाल के बीच सबसे नजदीक की सीमा को सीधे काठमांडू से जोड़ा जा सकता है। भट्टराई के मुताबिक हिल्सा-सुर्खेत-भूरिगांव राजमार्ग और किमंथांका-हिले राजमार्ग निर्माण का प्रस्ताव भी नेपाल की तरफ से किया गया है। इसी तरह नेपाल के कम्युनिस्ट नेता के नाम पर एक तकनीकी विश्वविद्यालय का निर्माण और प्रधानमंत्री ओली के निर्वाचन क्षेत्र में औद्योगिक पार्क के निर्माण का आग्रह भी किया गया है।

    नेपाल और चीन के उपप्रधानमंत्री के बीच मुलाकात में नेपाल में चीन के बनाए गए दो नए अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल पर चीन के विभिन्न शहरों से सीधी उड़ान करने का आग्रह किया गया है। पिछली बार जब केपी शर्मा ओली प्रधानमंत्री बने थे तो इन सभी योजनाओं पर चीन से मदद मांगी गई थी। इसके बाद शेर बहादुर देउवा और उसके बाद पुष्प कमल दाहाल प्रचंड की सरकार के समय इन मुद्दों को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। अब ओली के प्रधानमंत्री बनने के बाद एक बार फिर से इन सभी परियोजना को आगे बढ़ाया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूर्व मुख्यमंत्री के अनुरूप है चंपाई सोरेन के पास जेड प्लस की सुरक्षा : पुलिस मुख्यालय
    Next Article सीएम हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, मांगा 1 लाख 36 हजार करोड़, कहा- हक के लिए कुर्बानी मंजूर
    shivam kumar

      Related Posts

      पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज

      May 15, 2025

      शिक्षा मंत्री के बयान पर बांग्लाभाषी समाज में आक्रोश, किया प्रदर्शन

      May 14, 2025

      एयर इंडिया और इंडिगो की आज कई शहरों के लिए फ्लाइट रद्द

      May 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पेरिस ओलंपिक के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उतरेंगी भारतीय महिला बॉक्सर
      • केकेआर ने आईपीएल के अतिरिक्त समय नियम पर उठाए सवाल
      • छत्तीसगढ़ में रायपुर स्टेशन के नजदीक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे
      • गुजरात में एशियाई शेरों की संख्या बढ़कर 891 हुई
      • ट्रंप ने की 175 बिलियन डॉलर की ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल रक्षा परियोजना की घोषणा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version