Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»महिला टी 20 विश्व कप: भारत की निराशाजनक शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रन से हराया
    स्पोर्ट्स

    महिला टी 20 विश्व कप: भारत की निराशाजनक शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रन से हराया

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 5, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुबई। रोज़मेरी मैयर के चार विकेट की मदद से न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को दुबई में आईसीसी महिला टी 20 विश्व कप के अपने पहले मैच में भारत पर 58 रन की शानदार जीत हासिल की। ​​161 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, भारतीय बल्लेबाजों के पास व्हाइट फर्न्स की गेंदबाजी का कोई जवाब नहीं था और कोई भी बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को नहीं छू सका।

    161 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, भारत की शुरुआत खराब रही और ईडन कार्सन ने शेफाली वर्मा (2) और स्मृति मंधाना (13 गेंदों में 12 रन, दो चौकों की मदद से) को पवेलियन भेज दिया। भारतीय टीम ने 4.4 ओवर में केवल 28 रन पर दो विकेट खो दिये।

    कप्तान हरमनप्रीत कौर, जो शानदार पारी खेलकर भारत की नंबर तीन की स्थिति की दुविधा को हल करना चाह रही थीं, 11 गेंदों में एक चौके की मदद से 13 रन बनाकर रोजमेरी मैयर की गेंद पर पगबाधा आउट हो गईं। भारत ने पावरप्ले से पहले 42 रन पर अपने तीन सबसे महत्वपूर्ण बल्लेबाजों को खो दिया था। छह ओवर में पावरप्ले की समाप्ति पर, भारत का स्कोर 43/3 था, जिसमें ऋचा घोष (1*) और जेमिमा रोड्रिग्स (6*) नाबाद थीं।

    भारत ने 7.4 ओवर में 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया। भारतीय टीम बड़ी साझेदारी करने में विफल रही, क्योंकि ली ताहुहू ने रोड्रिग्स (13) और ऋचा घोष (19 गेंदों में 12) को जल्दी-जल्दी पवेलियन भेज दिया। भारत ने 11 ओवर में 70 रनों पर अपने 5 विकेट खो दिये।

    इसके बाद अरुंधति रेड्डी को एक रन पर सूजी बेट्स ने एक्स्ट्रा कवर पर कैच कर लिया, यह मैयर का मैच में दूसरा विकेट था। भारतीय टीम 12.2 ओवर में 75 रन पर 6 विकेट खो चुकी थी। ली ने दीप्ति को 13 रन पर आउट करके अपना तीसरा विकेट हासिल किया, जबकि अमेलिया केर ने पूजा वस्त्रकार को मात्र आठ रन पर आउट कर दिया। भारत 15.3 ओवर में 90/8 पर पहुंच गया। मैयर ने बाकी बल्लेबाजी लाइन-अप को भी ध्वस्त कर दिया और भारतीय टीम 19 ओवर में 102 रन सिमट गई। मैयर ने 19 रन देकर 4 विकेट लिया, जबकि ली ताहुहु ने 15 रन देकर 3 विकेट लिये। कार्सन ने भी दो विकेट मिले।

    इसके पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सोफी डिवाइन के शानदार अर्धशतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने 4 विकेट पर 160 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाया।

    न्यूजीलैंड की सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया प्लिमर और सूजी बेट्स ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। न्यूजीलैंड ने सिर्फ 5.4 ओवर में 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया।

    पावरप्ले के छह ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 55 रन था। जिसमें प्लिमर ने 30 और बेट्स ने 19 रन का योगदान दिया।

    दोनों के बीच 67 रनों की साझेदारी आखिरकार रेड्डी द्वारा बेट्स को 24 गेंदों में 27 रन पर आउट करने के साथ समाप्त हुई, बेट्स ने इस दौरान दो चौके लगाए थे। बेट्स को डीप मिडविकेट पर श्रेयंका पाटिल ने कैच किया। इसके बाद आशा शोभना ने प्लिमर को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। प्लिमर ने 23 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाए। 8.1 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट पर 67 रन था।

    एमेलिया केर और कप्तान सोफी डिवाइन ने साझेदारी बनानी शुरू की और 10 ओवर की समाप्ति पर न्यूजीलैंड का स्कोर 72/2 पर पहुंचा दिया। हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने तीन-चार ओवरों तक वास्तव में अच्छा नियंत्रण रखा, लेकिन 13वें ओवर में डिवाइन के दो शानदार चौकों ने कीवी टीम को कुछ गति प्रदान की। 14.2 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 99/3 था।

    न्यूजीलैंड ने 14.4 ओवर में 100 रन का आंकड़ा छू लिया। हालांकि, अमेलिया के आउट होने के बावजूद सोफी ने गेंदबाजों को परेशान करना जारी रखा और रेणुका और श्रेयंका को चौके जड़े।

    ब्रूक हैलीडे ने अपने हाथ खोले, उन्होंने स्पिनर दीप्ति शर्मा को 18वें ओवर में तीन शानदार चौके लगाए और 16 रन बटोरे।

    डेविन और हैलीडे के बीच 46 रनों की साझेदारी रेणुका ने तोड़ी। रेणुका ने हैलीडे को स्मृति के हाथों कैच कराया। हैलीडे ने 12 गेंदों में 16 रन बनाए। 18.4 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 145/4 था।

    डेविन ने 33 गेंदों में अपना चौथा आईसीसी महिला टी20 विश्व कप अर्धशतक पूरा किया, जिसमें सात अच्छे चौके शामिल थे। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 160 रन बनाए। डेविन 36 गेंदों में सात चौकों की मदद से 57 और मैडी ग्रीन तीन गेंदों में 5 रन बनाकर नाबाद रहीं।

    रेणुका ने चार ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिये, जबकि शोभना और रेड्डी को एक-एक विकेट मिला।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article2024-25 की पहली कोलकाता डर्बी में भिड़ेंगे मोहन बागान और मोहम्मडन एससी
    Next Article फीफा विश्व कप क्वालीफायर के लिए ब्राजील की टीम में शामिल हुए एलेक्स टेल्स
    shivam kumar

      Related Posts

      एशियन गेम्स 2026: पाकिस्तान को 19 रनों से धूल चटाकर भारत ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स में मिला 19वां स्वर्ण पदक

      October 3, 2026

      ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी: 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

      October 2, 2026

      पाकिस्तान पर 19-0 की रिकॉर्ड जीत, सेमीफाइनल में भारत; झारखंड की रोशनी आइंद ने दागे दो गोल

      September 10, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गुमला में निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
      • रांची में साइबर अपराधियों का आतंक, चार लोगों के बैंक खातों से उड़ाए 14.87 लाख रुपये
      • ISC 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, 9 फरवरी से 8 अप्रैल तक चलेंगी परीक्षाएं
      • झारखंड में 39 IFS अधिकारियों का तबादला, कई को मिला प्रमोशन; वन विभाग में बड़ा फेरबदल
      • अंबा प्रसाद के समर्थन में उतरे कांग्रेस प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, आवास पहुंचकर की मुलाकात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version