Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»आदर्श आचार संहिता: हेमंत सोरेन ने सभी डीसी से चुनाव आयोग के प्रावधानों को कड़ाई से लागू करने को कहा, हिमंता बोले- हमारी गतिविधियों में हस्तक्षेप होगा अवैध
    Top Story

    आदर्श आचार संहिता: हेमंत सोरेन ने सभी डीसी से चुनाव आयोग के प्रावधानों को कड़ाई से लागू करने को कहा, हिमंता बोले- हमारी गतिविधियों में हस्तक्षेप होगा अवैध

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 7, 2024Updated:October 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। आदर्श आचार संहिता के मसले पर राज्य सरकार और भाजपा में ठन गयी है। झामुमो ने एक्स के जरिए भाजपा नेताओं पर आचार संहिता के उल्लंघन की बात करते सीएम हेमंत से एक्शन लेने की अपील की थी। इस पर हेमंत सोरेन ने सभी जिलों के डीसी को निर्देश दिया है कि वे संज्ञान लें। सुनिश्चित करें कि भारत निर्वाचन आयोग के सभी नियमों का सख्ती से पालन हो। झारखंड में किसी को आयोग के नियमों को तोड़ने की आजादी नहीं है। उन्होंने सभी डीसी से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने एवं सुसंगत धाराओं में मुकदमा कायम करते हुए सूचना देने को भी कहा है।

    उनके इस निर्देश के बाद असम के सीएम और भाजपा के झारखंड के सह चुनाव प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा ने कहा है कि चुनाव आयोग की आदर्श आचार संहिता चुनाव अधिसूचना जारी होने की तिथि से प्रभाव में आती है। अधिसूचना जारी होने तक, प्रत्येक राजनीतिक दल को अपने कार्यक्रम संचालित करने का अधिकार है। एक्स पर हेमंत सोरेन के एक पोस्ट का जिक्र करते उसके जवाब में हिमंता ने लिखा है कि जब तक हम किसी नियम या संवैधानिक प्रावधान का उल्लंघन नहीं कर रहे हैं, हमारी गतिविधियों में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप अवैध माना जायेगा।

    भाजपा को लेकर झामुमो की शिकायत
    सत्तारूढ दल झामुमो ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह लगातार चुनाव आयोग के नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है। साथ ही कहा कि कमीशन सो रहा है। सवाल करते कहा कि आखिर भाजपा को नियम तोड़ने की विशेष छूट है क्या? लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को बहुमत से कम मिली सीटों को टार्गेट करते कहा कि आखिर इतने छूट के बाद भी 240 ही क्यों? चुनाव आयोग कहता है कि लाभार्थी से किसी भी तरह का फॉर्म नहीं भरवाया जा सकता है-पर भाजपा के नेता, दल बदलू लगातार इसकी धज्जियां उड़ा रहे हैं और केंचुआ शांत है। झामुमो लीडर्स ने मुख्यमंत्री हेमंत से ऐसे मामले में संज्ञान लेने की अपील करते हुए कहा है कि ऐसा नहीं होने पर महागठबंधन भी अब ऐसे हथकंडे अपनायेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीएम ने जाना पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के स्वास्थ्य का हाल
    Next Article गोगो-दीदी योजना से गजब डरी हुई है झामुमो-कांग्रेस-राजद: बाउरी बाउरी
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस

      August 15, 2025

      हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

      August 14, 2025

      स्वतंत्रता दिवस को लेकर रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक

      August 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस
      • सीबीआई के 21 कर्मी विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
      • हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
      • स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा
      • जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version