Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, October 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»राज्य के नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : हेमंत साेरेन
    Top Story

    राज्य के नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : हेमंत साेरेन

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुख्यमंत्री ने रांची स्मार्ट सिटी परिसर में 300 से ज्यादा बिस्तरों की क्षमता वाले अपोलो मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल की रखी आधारशिला
    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने कहा कि राज्य के नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए निरंतर प्रयास हो रहा है। इसी क्रम में आज एक ओर स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ रहा है तो दूसरी तरफ लोगों के अपना आवास होने का सपना पूरा हो रहा है।

    मुख्यमंत्री साेमवार काे रांची स्मार्ट सिटी परिसर में 300 बिस्तर से ज्यादा क्षमता वाले मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल की आधारशिला रखने के बाद सभा काे संबाेधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, (शहरी) अंतर्गत इस्लाम नगर शहरी आवासीय परियोजना, रांची के लाभुकों को नवनिर्मित आवास की चाबी सौंपकर उनके अपने आशियाना होने के सपने को साकार किया।

    कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया के स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी
    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया के स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। खासकर झारखंड जैसे पिछड़े और गरीब राज्य में अस्पतालों चिकित्सकों और दवाओ समेत अन्य चिकित्सीय सुविधाओं की कितनी कमी है, यह मालूम हुआ लेकिन हमारी सरकार ने इस महामारी की वजह से उत्पन्न चुनौतियों के बीच बेहतर प्रबंधन के बल पर कोरोना पर जीत प्राप्त की। इसी के पास हमारी सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया। ताकि, अपने राज्य की जनता को बेहतर और विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा सकें।

    विश्व स्तरीय संस्थानों की सेवा लेने का प्रयास जारी
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य समेत अन्य सभी क्षेत्रों में वैसे विश्व स्तरीय संस्थानों की सेवा लेने का प्रयास कर रहे हैं, जिनकी पूरी दुनिया में बेहतरीन सेवा देने के लिए अलग पहचान है। निजी क्षेत्र की भागीदारी से राज्य में चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। अपोलो हॉस्पिटल का शिलान्यास इस राज्य के स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे पहले अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के द्वारा यहां विश्व स्तरीय चिकित्सा संस्थान संस्थान कई और संस्थान एक ही परिसर में खोले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस राज्य में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल खोलने वालों को सरकार पूरा सहयोग करेगी।

    स्वास्थ्य सुविधाओं में तेजी से हो रहा है विस्तार
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है।चिकित्सा सेवा प्रणाली में जो कमियां है, उसे दूर किया जा रहा है। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुगम बनाने को लेकर हमारी सरकार काम कर रही है। यहां के गरीब लोगों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों के बड़े अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़े, इसी बात को ध्यान में रखकर विश्व स्तरीय आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था और सुविधा उपलब्ध करने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि बड़े अस्पतालों में महंगा इलाज से उन्हें निजात मिल सके।

    इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, नगर विकास मंत्री हफीजुल हसन, सांसद महुआ माजी, विकास आयुक्त अविनाश कुमार, प्रधान सचिव सुनील कुमार, निदेशक सूडा अमित कुमार, प्रशासक नगर निगम संदीप कुमार सिंह और अपोलो हॉस्पिटल ग्रुप की एक्सक्यूटिव वाइस चेयरमैन डॉ प्रीता रेड्डी प्रमुख रूप से मौजूद थीं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगोगो-दीदी योजना से गजब डरी हुई है झामुमो-कांग्रेस-राजद: बाउरी बाउरी
    Next Article पूजा के दौरान छह दिनों तक हिली बंदरगाह के जरिये भारत-बांग्लादेश के बीच बंद रहेगा वाणिज्यिक आदान-प्रदान
    shivam kumar

      Related Posts

      विधायक ने सुनी जनता की समस्या, दिया निराकरण का भरोसा

      October 12, 2025

      झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने घाटशिला उपचुनाव को लेकर की समीक्षा बैठक

      October 12, 2025

      स्वदेशी अपनाना सिर्फ वस्तुओं का चयन नहीं, देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है: राज्यपाल

      October 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विधायक ने सुनी जनता की समस्या, दिया निराकरण का भरोसा
      • झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने घाटशिला उपचुनाव को लेकर की समीक्षा बैठक
      • स्वदेशी अपनाना सिर्फ वस्तुओं का चयन नहीं, देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है: राज्यपाल
      • सड़क हादसा में टाटा स्टील कर्मी की मौत, पांच घायल
      • जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version