Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»जूनियर डॉक्टरों का अनशन : धरना स्थल से चौकी तक उठा ले गई पुलिस, बाद में लड़कर वापस ले आए डॉक्टर
    राज्य

    जूनियर डॉक्टरों का अनशन : धरना स्थल से चौकी तक उठा ले गई पुलिस, बाद में लड़कर वापस ले आए डॉक्टर

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। आर.जी. कर कांड के खिलाफ कोलकाता के धर्मतला में धरने पर बैठे जूनियर डॉक्टरों को पुलिस लगातार किसी न किसी तरीके से परेशान कर रही है। आलम ऐसा है कि धरना मंच पर मौजूद चौकी, जिसका इस्तेमाल डॉक्टर आराम करने के लिए करते थे, उसे भी पुलिस उठा ले गई। हालांकि, बाद में जूनियर डॉक्टरों ने पुलिस से झगड़ कर चौकी वापस ले आए। कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने पुलिस के साथ हुए विवाद के बाद अपनी जब्त की गई चौकियों को वापस पा लिया। सोमवार शाम को बउबाजार थाने के सामने जूनियर डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया और फिर देर रात चौकियों को अपने कंधों पर उठाकर अनशन स्थल पर लौटे। इसके बाद उन्होंने पुलिस के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया।

    डॉक्टरों का कहना है कि पुलिस ने उनके आंदोलन को बाधित करने के लिए चौकी जब्त किया। लेकिन उन्होंने कंधे पर चौकी उठाकर इसे प्रतीकात्मक विरोध के रूप में लिया। डॉक्टरों ने कहा कि हमारे लिए यह सिर्फ विरोध का प्रतीक है। पुलिस ने साइकल वैन और आठ चौकियों को छोड़ दिया, लेकिन हम अपनी विरोध की ताकत दिखाने के लिए खुद इन्हें कंधे पर उठाकर ले जा रहे हैं।

    चार दिनों से धर्मतला में चल रहे इस अनशन के दौरान सोमवार रात को पुलिस और जूनियर डॉक्टरों के बीच विवाद ने तूल पकड़ा। डॉक्टरों का आरोप है कि अनशन स्थल पर बैठने के लिए लाई गई चौकियों को पुलिस ने जब्त कर लिया था। इसके बाद बउबाजार थाने के सामने डॉक्टरों ने धरना दिया। थाने के मुख्य द्वार के सामने डॉक्टरों ने नारेबाजी करते हुए बैठकर विरोध जताया।

    जूनियर डॉक्टरों की इस अनशन की मांगें आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज से जुड़े 10 प्रमुख मुद्दों से संबंधित हैं। शनिवार रात से यह अनशन जारी है, और डॉक्टरों का कहना है कि पुलिस इस आंदोलन में हर कदम पर बाधा डाल रही है। पहले बायो-टॉयलेट्स को लेकर विवाद हुआ और अब चौकियों को जब्त किया गया। डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि अनशन स्थल पर बैठने के लिए कुछ प्लास्टिक की कुर्सियां भी लाई गई थीं, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया।

    पुलिस ने इस पर सफाई दी है कि जिस रास्ते से चौकियां लाई जा रही थीं, वहां रिक्शा चलाने की अनुमति नहीं थी, इसलिए उन्हें रोकना पड़ा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने थाने के सामने धरना देना शुरू कर दिया।

    इस बीच, सोमवार को राज्य के मुख्य सचिव मनोज पंत ने प्रेस कांफ्रेंस कर अनशनरत डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील की। दूसरी ओर, आंदोलन के समर्थन में ‘ज्वाइंट प्लेटफॉर्म ऑफ डॉक्टर्स’ ने जूनियर डॉक्टरों के साथ जुड़ने का फैसला लिया है और अनशन का यूट्यूब पर लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअररिया में 75 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, इंडियन-नेपाली करेंसी के साथ बाइक भी जब्त
    Next Article कोलकाताः सीनियर डॉक्टर भी अनिश्चितकालीन अनशन पर, पूजा के दौरान चिकित्सा सेवाएं संकट में
    shivam kumar

      Related Posts

      धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं का बलिदान सर्वोच्च: योगी आदित्यनाथ

      December 26, 2025

      अटलजी हम सभी के लिए प्रेरणा हैं: योगी आदित्यनाथ

      December 25, 2025

      बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में बंगाल के लैंड पोर्ट्स पर उग्र प्रदर्शन, कई जगह पुलिस से झड़प

      December 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version