Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»खिलाड़ियों के मजबूत प्रदर्शन से आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग में बड़ा फेरबदल
    स्पोर्ट्स

    खिलाड़ियों के मजबूत प्रदर्शन से आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग में बड़ा फेरबदल

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – दक्षिण अफ्रीका कप्तान वोल्वार्ड्ट पहुंचीं तीसरे स्थान पर, भारतीय कप्तान को भी हुआ फायदा
    नई दिल्ली। आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के शुरुआती चरण में खिलाड़ियों के मजबूत प्रदर्शन के कारण महिला टी-20 की रैंकिंग में बड़ा फेरबदल हुआ है। दक्षिण अफ्रीका महिला टीम की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट विश्व कप में शुरुआती दो मैचों में 101 रन बनाने के साथ अब तक टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। अपने इस प्रदर्शन के दम पर वह बल्लेबाजों की ताजा टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में दो स्थान के सुधार के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं।

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की मंगलवार को जारी ताजा रैंकिंग में लॉरा वोल्वार्ड्ट के 746 रोटिंग अंक हो गए हैं। उन्हें दो स्थान का फायदा हुआ है। इसे वह महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। ऑस्ट्रेलिया की जोड़ी बेथ मूनी और ताहलिया मैकग्राथ टी-20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर बनी हुई हैं। दोनों के क्रमश: 761 और 748 रेटिंग अंक हैं।

    भारतीय कप्तान को हुआ फायदा
    बल्लेबाजों की ताजा टी-20 रैंकिंग में भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को एक पायदान की नुकसान हुआ है। वह 5वें स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर 4 पायदान की लंबी छलांग लगाते हुए 12वें स्थान पर पहुंच गई हैं। हरमनप्रीत ने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 29 रनों की पारी खेली थी।

    इन खिलाड़ियों को भी हुआ फायदा
    दक्षिण अफ्रीका खिलाड़ी ताजमिन ब्रिट्स दो पायदान ऊपर चढ़कर छठे स्थान पर पहुंच गयी हैं। न्यूजीलैंड की अनुभवी खिलाड़ी सूजी बेट्स दो पायदान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंच गयी हैं। इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज डैनी व्याट (दो पायदान ऊपर 18वें स्थान पर), पाकिस्तान की खिलाड़ी निदा डार (तीन पायदान ऊपर 37वें स्थान पर), स्कॉटलैंड की दाएं हाथ की बल्लेबाज सारा ब्राइस (दो पायदान ऊपर 41वें स्थान पर) और दक्षिण अफ्रीका की ऑलराउंडर मारिजाने कैप (छह पायदान ऊपर 44वें स्थान पर) ने भी टी20आई बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में जगह बनाई है।

    इस समय संयुक्त अरब अमीरात में महिला टी-20 विश्व कप 2024 का आयोजन हो रहा है। 3 अक्टूबर को इस टूर्नामेंट का आगाज हुआ था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने लोकनायक की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
    Next Article कांग्रेस ने 63 विधानसभा क्षेत्र के लिए वार रूम को-ऑर्डिनेटर बनाया
    shivam kumar

      Related Posts

      इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप

      June 11, 2025

      आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को

      June 11, 2025

      भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version