Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»सीबीआइ ने रिश्वत मामले में रायबरेली कोच फैक्टरी के सामग्री अधीक्षक समेत तीन को किया गिफ्तार
    देश

    सीबीआइ ने रिश्वत मामले में रायबरेली कोच फैक्टरी के सामग्री अधीक्षक समेत तीन को किया गिफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने रिश्वत लेने के आरोप में रायबरेली के माडर्न कोच फैक्टरी के मुख्य डिपो सामग्री अधीक्षक सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

    सीबीआइ ने बुधवार को बताया कि रायबरेली के मॉडर्न कोच फैक्टरी के मुख्य डिपो सामग्री अधीक्षक रणजीत, वार्ड अधिकारी अरविंद और एक निजी व्यक्ति रिंकू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी पर आरोप है कि इन्होंने गुगल पे के माध्यम से शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। यह रिश्वत मुंबई स्थित एक कंपनी के प्रमोटर से उसकी फर्म द्वारा आपूर्ति की गई खेपों को मंजूरी देने के एवज में मांगी गई थी।

    सीबीआइ के मुताबिक आरोपित अधिकारियों ने शिकायतकर्ता के मुंबई स्थित ट्रेडिंग फर्म के द्वारा आपूर्ति की गई वस्तुओं (सुरक्षा चश्मे) को मंजूरी देने के लिए फैक्टरी के ऑनलाइन टेंडर को लेकर रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता को आरोपितों ने कई कॉल किए थे, जिसमें उसकी सामग्री की मंजूरी के लिए रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायतकर्ता ने उनकी मांग की अनदेखी की, जिसके बाद उसे 28 अगस्त 2024 को कोच फैक्टरी से एक आइटम को अस्वीकृत कर दिया गया और इससे संबधित एक अस्वीकृति पत्र भेजा गया। इसके बाद आरोपितों ने शिकायतकर्ता को फिर कॉल कर रिश्वत की मांग की थी।

    इस बात की सीबीआइ से शिकायत करने के बाद शिकायतकर्ता ने आरोपितों के निर्देशानुसार निजी व्यक्ति के खाते में गुगल पे से 30 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। रिश्वत की राशि की भुगतान की पुष्टि होने के बाद सीबीआइ ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआइ ने रायबरेली में आरोपितों के आवासीय और आधिकारिक परिसरों की तलाशी ली, जिसमें आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए। मामले की जांच जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमनोज सिन्हा ने लोकतंत्र को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए लोगों का आभार जताया
    Next Article PM मोदी ने महाराष्ट्र को दी 7600 करोड़ की सौगात, 10 सरकारी मेडिकल कॉलेजों का किया शुभारंभ
    shivam kumar

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version