Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अब झारखंड मुक्ति मोर्चा लेकर आ रहा जेएमएम सम्मान योजना, महिलाओं को मिलेंगे 30 हजार सालाना
    Top Story

    अब झारखंड मुक्ति मोर्चा लेकर आ रहा जेएमएम सम्मान योजना, महिलाओं को मिलेंगे 30 हजार सालाना

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। बुधवार को झामुमो की तीन सदस्यीय टीम जेएमएम के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग पहुंची थी। इस दौरान झामुमो की तरफ से जेएमएम सम्मान योजना चलाने की स्वीकृति चुनाव आयोग से मांगी गयी है। इसके तहत महिलाओं को हर साल 30 हजार रुपये दिये जायेंगे। यह नयी योजना है, जिसे झामुमो लॉन्च करना चाहता है। दरअसल झामुमो निर्वाचन आयोग के पास भाजपा की शिकायत लेकर पहुंचा था। झामुमो की तरफ से एक पत्र भी सौंपा गया है, जिसमें कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक पंजीकरण फॉर्म प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें आवेदकों को गोगो दीदी योजना के तहत पंजीकरण के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। इस फॉर्म में नाम, पता, मोबाइल नंबर, पंचायत, ब्लॉक, जिले का नाम आदि जैसे विवरण मांगे जा रहे हैं। इस योजना में हर महीने की 11 तारीख को प्रत्येक महिला को 2100 रुपये और प्रति वर्ष 25000 रुपये देने का वादा किया गया है। यह एक चुनावी हथकंडा है, और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 123 के तहत परिभाषित भ्रष्ट आचरण की श्रेणी में आता है। यह 1951 के प्रावधानों के तहत रिश्वत का प्रलोभन है। इसके बाद पत्र में कहा गया है कि यदि भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी फॉर्म गोगो दीदी योजना आपके दिशा-निर्देश के विरुद्ध नहीं है तो हमें भी झामुमो. सम्मान योजना लागू करने की अनुमति दी जाये।

    पार्टियों के बीच योजना चलाने की होड़ लगी
    बता दें कि झारखंड में योजनाओं को लेकर पक्ष विपक्ष आमने सामने नजर आ रहा है। एक तरफ जहां झारखंड मुक्ति मोर्चा की तरफ से झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना चलायी जा रही है तो वहीं विपक्ष यानि भाजपा ने भी अपने घोषणापत्र में यह एलान कर दिया है कि अगर उनकी सरकार बनती है तो हर महिला को 2100 रुपये दिये जायेंगे। इसी के साथ अब जेएमएम सम्मान योजना की बात सामने आ गयी है, जिसके तहत महिलाओं को हर साल 30 हजार रुपये दिये जायेंगे। हर महीने की 1 तारीख को 2500 रुपये दिये जाने की बात जेएमएम की तरफ से कही जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोशल मीडिया पर भ्रामक, तथ्यहीन और आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर होगी कार्रवाई : पुलिस
    Next Article झारखंड ऊर्जा उत्पाद निगम लिमिटेड के खाते से 109 करोड़ रुपये की फर्जी निकासी एक सोची समझी साजिश: बाबूलाल मरांडी
    shivam kumar

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version