Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, November 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»बांग्लादेश की तरह भारत में भी अराजकता फैलाने का प्रयास, रहना होगा सचेतः मोहन भागवत
    देश

    बांग्लादेश की तरह भारत में भी अराजकता फैलाने का प्रयास, रहना होगा सचेतः मोहन भागवत

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 12, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -संघ प्रमुख ने कोलकाता के आरजी कर कांड को बताया सबसे शर्मनाक घटना
    नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नागपुर में आयोजित विजयादशमी समारोह के अपने उद्बोधन में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने देश में बढ़ती हिंसक घटनाओं, कोलकाता के आरजी कर कांड, जुलूसों पर पथराव, इजराइल-हमास युद्ध और बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार जैसे मुद्दे उठाए। डॉ. भागवत ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं। समय की मांग यह है कि उन्हें न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया से मदद मिलनी चाहिए। उन्होंने कोलकाता के आरजी कर कांड को समाज की सबसे शर्मनाक घटना बताया।

    डॉ. भागवत ने कहा कि विदेशी शक्तियों द्वारा बांग्लादेश की तरह भारत में भी अराजकता फैलाने का प्रयास हो रहा है। नतीजतन भारतीयों को इस षड्यंत्र से सचेत रहना होगा। विश्व में कुछ ऐसी शक्तियां हैं जो नहीं चाहतीं कि कोई देश उनसे आगे बढे़। बीते कुछ वर्षों में भारत ने कई क्षेत्रों में प्रगति की है। इसके चलते भारत को पीछे ढकेलने के लिए कुछ ताकतें सक्रिय हैं। इसके लिए वह हरसंभव प्रयास में जुटी हैं। समाज की विविधताओं को अलगाव में बदलकर टकराव की स्थिति पैदा करना, शासन, प्रशासन, कानून, संस्था सबके प्रति अनादर का व्यवहार सिखाना, इससे उस देश पर बाहर से अधिकार चलाना आसान हो जाता है और इसे मंत्र विप्लव कहते हैं। सरसंघचालक ने आह्वान किया कि ऐसी अराजकता फैलाने के प्रयासों को लेकर सचेत रहें।

    सरसंघचालक कहा कि बांग्लादेश में यह चर्चा चलती है कि भारत से हमको खतरा है इसलिए पाकिस्तान को साथ लेना चाहिए। दोनों मिलकर भारत को रोक सकते हैं। जिस बांगलादेश के बनने में भारत ने सहायता की, भारत ने कभी कोई बैर नहीं रखा, वहां ये चर्चाएं कौन करा रहा है। ऐसे नरेशन वहां चलें, ये किन-किन देशों के हित की बात है, ये सब समझते हैं। हमारे देश में भी ऐसा हो ये कुछ लोगों की इच्छा है। डीप स्टेट, वोकेइज्म, कल्चरल मार्कशिजम, ये हमारे यहां बहुत पहले से हैं। इसके लिए सबसे पहले संस्थाओं को कब्जे में लेने की कोशिश होती है। बतौर सरसंघचालक भारत विरोधी ताकतों को देश के अंदर भी जाने अनजाने साथी मिल जाते हैं। देश के सीमावर्ती राज्यों में इसकी वजह से क्या हो रहा है हम देख सकते हैं। हमें सतर्क रहकर इन्हें रोकना पड़ेगा।

    जुलूसों पर पथराव के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति के कुकर्मों के लिए पूरे समुदाय को दोषी ठहराने वाली हिंसा असंतोष नहीं, बल्कि बदमाशी है। हाल में ही गणेश विसर्जन जुलूस पर पथराव हुआ। पुलिस को हालात संभालने चाहिए थे, लेकिन जब तक पुलिस नहीं आती है तब तक समाज को इसके खिलाफ खड़ा होना होगा। समाज में गुंडई किसी कि भी हो, मंजूर नहीं हो सकती, लेकिन आत्मरक्षा का अधिकार सभी को होता है। डॉ. भागवत ने कहा कि यह बात किसी को डराने के लिए नहीं कह रहे हैं। वे यह बात किसी से लड़ने के लिए नहीं कह रहे हैं लेकिन समाज को सशक्त और सतर्क रहने की जरूरत है। कमजोर होने से काम नहीं चलेगा।

    डॉ. भागवत ने कहा कि कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्या की घटना काफी शर्मनाक है। कोलकाता की घटना पूरे समाज को कलंकित कर रही है। डॉक्टर इसके खिलाफ खड़े भी हुए लेकिन सरकारी तंत्र अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं, जो काफी गलत है। ये हमारी संस्कृति को बिगाड़ रहा है। इस अवसर पर भागवत ने अपने संबोधन में इजरायल युद्ध का भी जिक्र किया और कहा कि इसके दूरगामी परिणाम हो सकते हैं। इसे लेकर हर कोई चिंतित है कि उस पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

    संघ प्रमुख डॉ. भागवत ने कहा कि आज के दिन संघ अपने कार्य के 100वें वर्ष में पहुंच रहा है। ये इसलिए भी खास है क्योंकि महारानी दुर्गावती, महारानी होल्कर और महर्षि दयानंद का 200वां जयंती वर्ष भी चल रहा है। इन लोगों ने देशहित में काफी कार्य किए हैं। इन्हें याद करना हम सबका कर्तव्य है। विजयादशमी उत्सव मे इसरो के पूर्व अध्यक्ष पद्मभूषण डॉ. के. राधाकृष्णन बतौर प्रमुख अतिथि उपस्थित थे। इस अवसर पर डॉ. राधाकृष्णन ने भी अपने विचार रखे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुजरात के मेहसाणा में मिट्टी की दीवार धंसी, 5 श्रमिकों की मौत
    Next Article गढ़वा : दो गुटों में विवाद के बाद पुलिस ने शांतिपूर्ण तरीके से कराया प्रतिमा विसर्जन
    shivam kumar

      Related Posts

      योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

      November 20, 2026

      झारखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष भीम कुमार बने AICC सचिव, उत्तराखंड के सह-प्रभारी की भी मिली जिम्मेदारी

      November 20, 2026

      CBI की पंचकूला में बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रिश्वत लेते CGST का सुपरिंटेंडेंट गिरफ्तार; मांगे थे 50 लाख

      November 19, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ‘चाचा के लिए दरवाजा खुला है’: गोपालगंज दौरे पर रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार को दिया RJD साथ आने का न्योता
      • गोपालगंज पहुंचे लालू प्रसाद यादव, बरगछिया में पारिवारिक कार्यक्रम में हुए शामिल
      • निशांत कुमार को पीछे धकेलने पर SSG की सफाई, माना- सुरक्षा प्रोटोकॉल के दौरान हुई मानवीय भूल
      • नीतीश सेतु के लोकार्पण से पहले नीतीश कुमार से मिले CM सम्राट चौधरी, 21 नवंबर को बिहार आएंगे पीएम मोदी
      • योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version