Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, October 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रांची शहर नागरिक मंच की बैठक में जन समस्याओं पर हुई चर्चा
    Top Story

    रांची शहर नागरिक मंच की बैठक में जन समस्याओं पर हुई चर्चा

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 14, 2024Updated:October 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में शीघ्र ही विधानसभा चुनाव होनेवाला है। चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों ने लोगों के लिए घोषणा पत्र तैयार करने और जीतने पर विभिन्न तरह की सेवाएं दिये जाने का भरोसा दिलाना शुरू कर दिया है। इस संबंध में रांची शहर नागरिक मंच ने सोमवार को देवी मंडप के समीप बैठक की। मंच लोगों को चुनाव के प्रति जागरूक कर रहा है।

    मंच के अमृतेश पाठक ने बताया कि झारखंड में विभिन्न राजनीतिक दलों के जरिये मुफ्तखोरी और निकम्मेपन को बढ़ावा देने के लिए अनाप-शनाप घोषणाएं की जा रही हैं। लगभग सभी प्रमुख राजनीतिक दल अपनी अपनी ओर से राजकीय कोष को लूटने और लुटाने को तैयार हैं। टैक्स पेयर और आम जनता की गाढ़ी कमाई से जमा टैक्स का सदुपयोग करने की बजाय रेवड़ियां बांटी जा रही हैं। एक होड़ मची है कि कौन कितना ज्यादा लूट सकता है। कोई यह बताने को तैयार नहीं है कि लुटाने के लिए पैसे किस प्रकार से और कहां से आयेंगे। वर्तमान में किन-किन योजनाओं की राशि काटी गयी है, कौन कौन से विकास कार्य रोके जा रहे हैं, इसे सत्ता पक्ष भी बताना नहीं चाह रहा।

    बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि रांची राजधानी होने भी पर यहां इतनी समस्याएं क्यों हैं। आज तक बेहतर सड़क, 24 घंटे बिजली, शुद्ध पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से भी राजधानी रांची निवासी वंचित है। अव्यवस्थित शहरीकरण से बारिश में पूरा रांची डूबा रहता है। सरकारी स्कूलों और अस्पतालों को आज तक जन उपयोगी नहीं बनाया गया। एक भी बड़े उद्योग-धंधे स्थापित नहीं हुए। बड़े तामझाम से बाहरी निवेश का दावा हवा हवाई साबित हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों से लगातार पलायन हो रहा है। लोग रोजी रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए बाहर निकल रहे हैं। खेतों को सिंचाई के लिए एक योजना धरातल पर नहीं उतरी। महिलाओं को प्रशिक्षित कर स्वावलंबन और आत्म सम्मान से उपार्जन के उपाय करने की बजाय उन्हें मुफ्तखोर की संज्ञा दिलवा कर अपमानित किया जा रहा है। बैठक में राजीव झा, डॉ सत्यप्रकाश मिश्रा, राजकुमार वर्मा सहित अन्य भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकैंसर से जूझ रहीं हिना खान, पलक तक के बाल झड़े
    Next Article मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया के विमान को बम से उड़ाने की धमकी, फ्लाइट को दिल्ली में लैंड कराया गया
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड में किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार कर रही निरंतर प्रयास: रविन्द्र

      October 4, 2025

      बाबूलाल मरांडी ने सीआइडी की भूमिका पर उठाये सवाल कहा, बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही राज्य सरकार 

      October 4, 2025

      एक मंच पर आने से ही राजपूतों को मिलेगी राजनीतिक भागीदारी : प्रवीण

      October 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार में अब नहीं होगा पलायन, एनडीए सरकार युवाओं को राज्य में दे रही रोजगार के अवसर : प्रधानमंत्री
      • चुनाव आयुक्त के साथ बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दो चरणों में मतदान कराने का दिया सुझाव
      • देश की छवि को धूमिल करने वाला है राहुल का बयानः भाजपा
      • कांग्रेस ने 26/11 के हमले पर अमेरिकी निर्देशों पर किया कामः गौरव भाटिया
      • गुजरात भाजपा के नए अध्यक्ष बने जगदीश विश्वकर्मा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version