Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन का आज होगा आगाज, जयशंकर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
    दुनिया

    इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन का आज होगा आगाज, जयशंकर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 15, 2024Updated:October 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान आज और कल राजधानी इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शासनाध्यक्षों की परिषद की शिखर बैठक की मेजबानी करने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भारत के विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर को आज ही यहां पहुंचना है। वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

    जियो न्यूज की खबर के अनुसार, बैठक में रूस, बेलारूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और ईरान के प्रथम उपराष्ट्रपति सहित एससीओ सदस्य देशों के प्रधानमंत्रियों और उच्च पदस्थ अधिकारियों की भागीदारी होगी। भारत के विदेशमंत्री एस जयशंकर और चीन की स्टेट काउंसिल के प्रधानमंत्री ली कियांग अपने-अपने देशों का प्रतिनिधित्व करेंगे।

    पर्यवेक्षक राज्य के रूप में मंगोलिया के प्रधानमंत्री, मंत्रियों के मंत्रिमंडल के उपाध्यक्ष और विशेष अतिथि के रूप में तुर्कमेनिस्तान के विदेशमंत्री भी बैठक में भाग लेंगे।

    एससीओ के शासनाध्यक्षों की परिषद अर्थव्यवस्था, व्यापार, पर्यावरण और सामाजिक-सांस्कृतिक संबंधों के क्षेत्र में चल रहे सहयोग पर चर्चा करेगी और संगठन के प्रदर्शन की समीक्षा करेगी। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ शिखर सम्मेलन से इतर प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।

    जियो न्यूज ने भारतीय विदेश मंत्रालय के हवाले से कहा है कि भारतीय विदेशमंत्री एस जयशंकर शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रतिनिधित्व करेंगे। वह लगभग 24 घंटे इस्लामाबाद में रहेंगे और बुधवार शाम स्वदेश लौटेंगे। जयशंकर की यात्रा लगभग 10 वर्षों में किसी भारतीय विदेशमंत्री की पहली यात्रा है। जयशंकर के प्रधानमंत्री शहबाज के सरकारी आवास पर आयोजित रात्रिभोज में शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि

    दोनों देशों ने इस अवसर पर औपचारिक द्विपक्षीय बैठक की संभावना से इनकार कर दिया है। जियो न्यूज ने साफ किया है कि जयशंकर पहले ही कह चुके हैं कि वह द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करने के लिए इस्लामाबाद की यात्रा नहीं कर रहे हैं, बल्कि एससीओ के अच्छे सदस्य के रूप में अपनी भूमिका निभाने के लिए जा रहे हैं।

    डॉन अखबार के अनुसार, इस महत्वपूर्ण आयोजन की सुरक्षा के मद्देनजर संघीय राजधानी इस्लामाबाद और इसके जुड़वां शहर रावलपिंडी में व्यापारिक गतिविधियां प्रतिबंधित की गई हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस, रेंजर और सेना के जवान तैनात किए गए हैं। सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अधिकांश देशों के प्रतिनिधिमंडल पहुंच चुके हैं। आयोजन स्थल को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया है। एससीओ सदस्य देशों के झंडे और बैनर भी लगाए गए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleश्री श्याम मंदिर में शरद पूर्णिमा उत्सव 16 को
    Next Article बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाई गई
    shivam kumar

      Related Posts

      नेपाल बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती: अब सड़क मार्ग से प्रवेश के लिए पहचान पत्र दिखाना हुआ अनिवार्य

      May 10, 2026

      बांग्लादेश में हाईकोर्ट का हिन्दू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को जमानत देने से इनकार

      May 10, 2026

      सड़क मार्ग से नेपाल आने वाले वाहनों के लिए अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

      May 6, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • योगी मंत्रिमण्डल का विस्तार, छह नये चेहरे शामिल, भूपेन्द्र चौधरी व मनोज पांडेय बने कैबिनेट मंत्री
      • विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा तेलंगाना का विकास : प्रधानमंत्री
      • गिरिडीह सदर अस्पताल में एंबुलेंस बनी शराबखोरी का अड्डा, नशे में मरीजों की जान से खेल रहे चालक
      • रांची के कोकर से 18 माह की मासूम अदिति लापता, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग
      • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने विजय, राहुल गांधी बोले- राज्य ने नई पीढ़ी और नई सोच को चुना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version