Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (हि.स.)। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल मामूली कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है।

    अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार मुनाफा वसूली होती रही, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक 1 प्रतिशत तक टूट गए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.76 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,815.26 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 187.10 अंक यानी 1.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,315.59 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.02 प्रतिशत फिसल कर 42,731.16 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली होने के कारण लाल निशान में बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.53 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,249.28 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 1.06 प्रतिशत लुढक कर 7,521.97 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,486.19 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 5 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 4 सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.15 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,092.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,610.74 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 182.98 अंक यानी 0.90 प्रतिशत की तेजी के साथ 20,501.77 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.40 प्रतिशत उछल कर 3,214.01 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 701 अंक यानी 1.76 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 39,209.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.32 प्रतिशत लुढ़क कर 23,216.85 अंक के स्तर तक पहुंच गया है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.51 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,619.97 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.06 प्रतिशत फिसल कर 7,622.47 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक गिरावट के साथ 1,464.87 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस के अजय नाथ शाहदेव भाजपा में आएंगे, हटिया से लड़ेंगे चुनाव
    Next Article रांची की सब्जी मंडी में लगी आग, मची अफरा-तफरी
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सोना और चांदी की घटी कीमत

      October 29, 2025

      शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी

      October 29, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में तेजी का रुख

      October 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सिविल सर्जन का निलंबन नाकाफी, स्वास्थ्य मंत्रालय और सचिवालय जिम्मेदार : सरयू राय
      • बच्‍चों को संक्रमित खून चढ़ाने की घटना की जिम्मेवारी लें स्वास्‍थ्‍य मंत्री : वृंदा
      • लोअर बाजार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस जब्त, दो ट्रक पकड़े गये
      • बिहार चुनाव 2025: गृहमंत्री अमित शाह का दरभंगा में बड़ा ऐलान- 500 करोड़ की लागत से बनेगा सांस्कृतिक म्यूजियम
      • राष्ट्रपति मुर्मु ने उड़ान भरने के बाद कहा- राफेल ने देश की रक्षा क्षमता पर गर्व बढ़ाया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version