Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»झामुमो ने चुनाव आयोग और बीजेपी को बताया बंटी और बबली, हरियाणा में इवीएम में खेल हुआ
    झारखंड

    झामुमो ने चुनाव आयोग और बीजेपी को बताया बंटी और बबली, हरियाणा में इवीएम में खेल हुआ

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 16, 2024Updated:October 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सुप्रियो ने कहा- हरियाणा में इवीएम में खेल हुआ
    रांची। जेएमएम प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर हेमंत सरकार के पिछले पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियां बतायीं चुनौतियों का जिक्र किया। केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि जब 2019 के चुनाव में बहुमत लाकर सरकार में आये तो कोरोना से उनका स्वागत हुआ। 2 साल कोरोना की लड़ाई में बीत गये। जब इससे बाहर आये तो फिर सरकार को गिराने की साजिश शुरू हो गयी। लेकिन एक-एक कर हर चीज से निपटने में सरकार सफल साबित हुई। अब चुनाव की घोषणा हो गयी है फिर से चुनावी मैदान में जाना है।

    उन्होंने कहा कि झारखंड में सरकार ने युवाओं और छात्रों के लेकर काम किया है। अब चुनाव में इन उपलब्धियों को लेकर जनता के पास जायेंगे। उन्होंने कहा कि पहले हरियाणा का चुनाव महाराष्ट्र के साथ होता था। लेकिन इस बार हरियाणा में अकेले चुनाव कराया गया और झारखंड महाराष्ट्र एक साथ हो रहा है। यह बताने को काफी है कि किसके इशारे पर चुनाव आयोग कम कर रहा है। उन्होंने कहा कि एक फिल्म आयी थी बंटी और बबली। जिसमें ताजमहल को बेचा था। ऐसे ही बंटी और बबली भाजपा और चुनाव आयोग हो गये हैं जो जम्हूरियत को बेचने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि पहले चरण में 43 सीट पर ही चुनाव की घोषणा क्यों हुई। 47 भी हो सकती थी। इसमें मांडू और रामगढ़ और खीजरी का नाम नहीं है।

    सुप्रियो ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना छोड़ो बेकार की बातें। जेएमएम नेता ने कहा, इस दौरान मुस्कुराहट ही बता रही थी कि कुछ तो घपला घोटाला होने वाला है। कहा, मांडू दो जिले में आता है। रामगढ़ और हजारीबाग। रामगढ़ में खड़े होकर रांची को प्रभावित करने का काम भाजपा के नेता करेंगे। एक साजिश के तहत किया गया है कि एक विधानसभा 13 तारीख को और दूसरा बगल की ही जो सीट है उसे 20 तारीख को दूसरे चरण में रखा गया।

    सुप्रियो ने कहा कि हरियाणा में इवीएम में खेल हुआ है। हरियाणा चुनाव के परिणाम चीख-चीख कर बता रहे हैं कि चुनाव निष्पक्ष नहीं हुआ है। आखिर ये भाजपा और चुनाव आयोग पूरा खेल खेलने में लगे। चुनाव को कैसे हाइजेक किया जाये, इसकी पटकथा पहले असम सरकार के भवन में लिखी गयी। इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित कार्यालय में अनुमोदन हुआ और फिर उसे पास चुनाव आयोग ने किया। सुप्रियो ने कहा, चुनाव आयोग एक निष्पक्ष तंत्र है। लेकिन भाजपा ने इसे गुलाम बना लिया। उन्होंने कहा, पहले इडी की कार्रवाई चलती थी तो एक फिट आता था सवाल किया कि आखिर एक ही जिले में अलग-अलग चरण में चुनाव क्यों रखा गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसांसद चंद्रप्रकाश ने पथ निर्माण के डिप्टी सेक्रेट्री के खिलाफ इडी को लिखा पत्र, कहा-अर्जित की है अकूत संपत्ति
    Next Article इवीएम पर हार का ठीकरा फोड़ना झामुमो की निराशा: अजय साह
    shivam kumar

      Related Posts

      महिला से 40 हजार रुपये और जेवर की छिनतई

      May 19, 2025

      बस दुर्घटनाग्रस्त, छह घायल

      May 19, 2025

      झोलाछाप चिकित्सक के गलत इलाज करने से एक व्यक्ति की मौत

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित तीन लोगों के विरूद्ध मानहानि का नोटिस
      • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी का भी बढ़ा भाव
      • शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी
      • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव
      • महिला से 40 हजार रुपये और जेवर की छिनतई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version