Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी कोच पद से हटेंगे डेल स्टेन, की पुष्टि
    स्पोर्ट्स

    सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी कोच पद से हटेंगे डेल स्टेन, की पुष्टि

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने घोषणा की है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी कोच के रूप में वापसी नहीं करेंगे। हालांकि, स्टेन ने कहा कि वह एसए20 लीग में सनराइजर्स ईस्टर्न केप के साथ कोचिंग में बने रहेंगे।

    स्टेन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “आईपीएल में गेंदबाजी कोच के रूप में मेरे साथ कुछ साल बिताने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद को बहुत-बहुत धन्यवाद, दुर्भाग्य से, मैं आईपीएल 2025 के लिए वापस नहीं आऊंगा। हालांकि, मैं यहां दक्षिण अफ्रीका में एसए20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप के साथ काम करना जारी रखूंगा।”

    इस साल की शुरुआत में, स्टेन ने व्यक्तिगत कारणों से आईपीएल 2024 के लिए खुद को अनुपलब्ध कर लिया था और सनराइजर्स ने मुख्य कोच डेनियल विटोरी के साथ काम करने के लिए न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर जेम्स फ्रैंकलिन को अपना गेंदबाजी कोच बनाया था।

    41 वर्षीय स्टेन ने अपने खेल के दिनों में आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स (अब बंद), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स और गुजरात लायंस (अब बंद) का प्रतिनिधित्व किया था। 2022 सीज़न से पहले सनराइजर्स के गेंदबाजी कोच के रूप में नामित होने से पहले उन्होंने आखिरी बार आईपीएल 2020 में आरसीबी के लिए खेला था। उन्हें उमरान मलिक और सनराइजर्स रैंक के कई अन्य तेज गेंदबाजों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का श्रेय दिया जाता है।

    सनराइजर्स केकेआर से हारने से पहले आईपीएल 2024 के फाइनल में पहुंचे थे। 2018 में उपविजेता रहने के बाद से यह आईपीएल फाइनल में उनकी पहली उपस्थिति थी। पिछले साल विटोरी-फ्रैंकलिन कॉम्बो के तहत अपनी सफलता को देखते हुए सनराइजर्स अपने कोचिंग स्टाफ को बनाए रखने पर विचार कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविश्व कप 2026 से पहले इंग्लैंड के मुख्य कोच नियुक्त हुए थॉमस ट्यूशेल
    Next Article घरेलू मैदान पर अपने सबसे न्यूनतम स्कोर पर सिमटा भारत
    shivam kumar

      Related Posts

      आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है

      June 4, 2025

      17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया

      June 4, 2025

      एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version