Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, September 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री मोदी आज बनारस से करेंगे रीवा एयरपोर्ट का वर्चुअल लोकार्पण
    देश

    प्रधानमंत्री मोदी आज बनारस से करेंगे रीवा एयरपोर्ट का वर्चुअल लोकार्पण

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (रविवार) रीवा में नवनिर्मित एयरपोर्ट का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, प्रभारी मंत्री प्रह्लाद पटेल शामिल होंगे।

    जनसम्पर्क अधिकारी शिवप्रसन्न शुक्ल ने बताया कि रीवा एयरपोर्ट परिसर में दोपहर तीन बजे लोकार्पण समारोह आयोजित होगा। प्रधानमंत्री बनारस से वर्चुअल माध्यम से एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे।

    मप्र का छठा एयरपोर्ट
    भोपाल, जबलपुर, खजुराहो, इंदौर और ग्वालियर के बाद रीवा मध्य प्रदेश का छठा एयरपोर्ट है, जिसे डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने लाइसेंस दिया है। इसके अंतर्गत यहां से एयरक्राफ्ट आसानी से उड़ान भर सकेंगे। इस एयरपोर्ट पर उड़ानें शुरू होने से प्रदेश के 65 लाख से ज्यादा लोगों को फायदा होगा। साथ ही रीवा की सीमा से लगे उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लोगों को भी राहत मिलेगी।

    उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे क्षेत्र भी होंगे लाभान्वित
    उल्लेखनीय है कि रीवा से मऊगंज, सीधी, सतना, मैहर जिले सीधे जुड़े हुए हैं। इन जिलों के साथ ही उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे लोग भी काम के सिलसिले में रीवा आते हैं। रीवा की आबादी करीब 15 लाख, मऊगंज की 8 लाख, सीधी की 12 लाख, सिंगरौली की 12 लाख और सतना जिले की आबादी 18 लाख है। इन जिलों की जनता को रीवा एयरपोर्ट बनने से सीधा फायदा होगा। एयर कनेक्टिविटी होने से यहां विकास को भी रफ्तार मिलेगी।

    निवेश-टूरिज्म को मिलेगा फायदा
    लाइसेंस मिलने के बाद अब रीवा एयरपोर्ट पर फ्लाइट का आना-जाना, यात्रियों और कार्गो सुविधा का विस्तार होगा। इस एयरपोर्ट पर एटीआर-72 विमान संचालित किया जा सकता है। एयरपोर्ट के संचालन से एक ओर पर्यटन को फायदा होगा वहीं दूसरी ओर निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा।

    अगले 50 सालों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया प्लान
    रीवा एयरपोर्ट को अगले 50 सालों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। रीवा से हवाई यात्रा करने वाले यात्री बिना किसी असुविधा के रीवा एयरपोर्ट तक पहुंच सकेंगे। रीवा में पहले से बनाए गए रिंग रोड के चलते सीधी और सतना जिले से यात्रियों का आना-जाना काफी बढ़ गया है। सिंगरौली का पॉवर प्लांट, विंध्य की 29 बड़ी इकाइयां, बेहतरीन हाई-वे, मुकुंदपुर व्हाइट सफारी, बंधावगढ़ नेशनल पार्क, संजय नेशनल पार्क, एशिया का सबसे बड़ा सोलर पावर प्लांट, खूबसूरत जलप्रपात, भगवान श्रीराम की तपोवन भूमि चित्रकूट, मैहर की शारदा मां और सीमेंट के बड़े उद्योग होने से रीवा एयरपोर्ट की महत्वता और भी बढ़ जायेगी।

    रीवा एयरपोर्ट – एक नजर में

    – 450 करोड़ रूपये की लागत।

    – 102 हेक्टेयर भूमि पर निर्मित।

    – 30 मीटर चौड़ा और 800 मीटर लंबा रन-वे।

    – रन-वे के दोनों तरफ़ 3.5 मीटर के दो शेल्टर।

    – टर्मिनल में बैठने की अच्छी व्यवस्थाएँ।

    – साफ़-सुथरे शौचालय।

    – यात्री सहायता के लिए सूचना डेस्क।

    – स्क्रीनिंग उपकरण और प्रशिक्षित कर्मियों से लैस सुरक्षा उपाय।

    – यात्री और कार्गो विमान भर सकेंगे उड़ान।

    – भोपाल के लिए 72 सीटर विमान सेवाएं शुरू होंगी।

    – भविष्य में अन्य बड़े शहरों तक होगा इसका विस्तार।

    – जनरेटिव एआई की सुविधा एक्सपेरिमेंट के तौर पर उपलब्ध।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजस्थानः तेज रफ्तार बस ने टेम्पो में मारी टक्कर, 8 बच्चों सहित 12 की मौत
    Next Article बहराइच हिंसा: मुख्य आरोपी समेत 23 घरों पर पीडब्लूडी का नोटिस
    shivam kumar

      Related Posts

      UN के नए वैश्विक मानचित्र प्रस्ताव पर भारत ने साफ किया रुख, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को लेकर कही बड़ी बात

      September 7, 2026

      सोना खरीदने से पहले मोबाइल से ऐसे चेक करें शुद्धता, HUID नंबर से तुरंत मिलेगी जानकारी

      September 7, 2026

      Subhash Chandra पर CBI का शिकंजा, फर्जी नेटवर्थ के आधार पर 980 करोड़ का लोन लेने का आरोप

      September 5, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • SIR मतदाता सूची पुनरीक्षण: 13 दस्तावेज न होने पर न घबराएं, वंशावली और इन प्रमाण पत्रों से 15 सितंबर तक दर्ज कराएं आपत्ति
      • TMC सांसद नदीमुल हक के ठिकानों पर ED का शिकंजा, दिल्ली-कोलकाता के साथ रांची में भी छापेमारी
      • 2 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 31वें दिन 122 करोड़ के पार पहुंची कमाई
      • UN के नए वैश्विक मानचित्र प्रस्ताव पर भारत ने साफ किया रुख, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को लेकर कही बड़ी बात
      • सोना खरीदने से पहले मोबाइल से ऐसे चेक करें शुद्धता, HUID नंबर से तुरंत मिलेगी जानकारी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version