Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»पीकेएल-11: पुणेरी पलटन ने पटना पायरेट्स को 40-25 से हराया
    स्पोर्ट्स

    पीकेएल-11: पुणेरी पलटन ने पटना पायरेट्स को 40-25 से हराया

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हैदराबाद। कप्तान असलम इनामदार की अगुवाई में डिफेंडिंग चैंपियन पुणेरी पलटन ने तीन बार की चैंपियन पटना पायरेट्स को हराकर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 11वें सीजन में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली। पुणेरी ने सोमवार रात गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में खेले गए सीजन के 8वें मैच में पटना को 40-25 से हरा दिया। पटना को सीजन के पहले ही मैच में हार का मुंह देखना पड़ा।

    पुणेरी ने डिफेंस में 20 और रेड में 15 अंक बटोरे। पलटन के लिए असलम (9 अंक) के अलावा मोहित गोयत (8 अंक), डिफेंडर अमन (6 अंक) और गौरव खत्री (6) ने भी दमदार प्रदर्शन किया। पटना के लिए देवांक (6 अंक) के अलावा अंकित (6 अंक) और अयान (5 अंक) ही अंक जुटा पाए।

    डिफेंडिंग चैंपियन पुणेरी पलटन ने मुकाबले में शानदार शुरुआत की और पहले तीन मिनट के अंदर की 4-0 की लीड बना ली। लेकिन तीन बार की चैंपियन पटना ने भी सुपर टैकल से अंक लेकर बेहतरीन आगाज किया। पायरेट्स ने डू ऑर डाई में मोहित गोयत को टैकल करके स्कोर को 4-4 की बराबरी पर ला दिया।

    पुणेरी की टीम ने इसके बाद कप्तान असलम इनामदार के सुपर रेड के दम पर पहले 10 मिनट के खेल में खुद को 7-5 से आगे कर लिया। पहले हाफ के शुरुआती 10 मिनटों के अंदर असलम ने तीन और अमन ने डिफेंस में दो अंक जुटाए।

    मौजूदा चैंपियन ने इसके बाद 13वें मिनट में जाकर पटना को मैच में पहली बार ऑलआउट कर दिया और स्कोर को 13-6 तक पहुंचा दिया। पटना की टीम सिर्फ डिफेंस में अंक ले पा रही थी और रेडिंग में शुभम शिंदे की टीम पीछे चल रही थी। पुणेरी पलटन ने यहां से लगातार अंक लेते हुए 15वें मिनट तक अपने स्कोर को 16-8 का कर दिया। असलम की टीम डिफेंस और रेडिंग के अलावा लगातार बोनस के जरिए भी अंक जुटा रही थी।

    उधर, पुणेरी का डिफेंस लगातार दहाड़ रहा था और इसकी बदौलत टीम 17वें मिनट तक 18-8 से आगे हो गई। पलटन के डू ऑर डाई स्पेशलिस्ट मोहित गोयत ने भी मैच में अपना तीसरा अंक लेकर टीम की लीड को और मजबूत कर दिया। अगले ही मिनट में अमन ने अपने पीकेएल करियर का पांचवां हाई-फाइव भी पूरा कर लिया।

    हाफ टाइम से पहले ही पटना एक बार फिर से ऑलआउट की कगार पर पहुंच गई। लेकिन पायरेट्स ने मोहित को सुपर टैकल करके खुद को ऑलआउट होने से बचा लिया। इसके बावजूद पुणेरी पलटन ने 20-10 से पहले हाफ को अपने पक्ष में रखा। पहले हाफ के अंदर ही जहां अमन ने अपना हाई फाइव पूरा किया तो वहीं कप्तान असलम ने सात अंक लिए।

    सेकेंड हाफ के शुरू होने के बाद पटना एक बार फिर से ऑलआउट की कगार पर थी, लेकिन अयान ने असलम को बाहर कर दिया। पायरेट्स ने फिर सुपर टैकल करके अपनी वापसी का ऐलान कर दिया। पारयेट्स की वापसी की कोशिश के बावजूद पुणेरी की टीम 25वें मिनट तक 10 अंकों से आगे थी और उसका स्कोर 23-13 का था।

    अगले ही मिनट में पुणेरी ने पटना को मैच में दूसरी बार ऑलआउट कर दिया और 12 अंकोंगे की लीड के साथ स्कोर को 27-15 तक पहुंचा दिया। पुणेरी की टीम 30वें मिनट तक 13 अंकों की लीड लेकर 31-18 से आगे हो गई। पुणेरी पलटन ने अंतिम 10 मिनट के खेल में भी अपना दबदबा जारी रखा और 36वें मिनट तक 14 अंकों की विशाल लीड कायम कर ली। पुणेरी ने इसके साथ ही 39-25 के स्कोर के साथ इस सीजन की अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमरावती में दो दिवसीय ड्रोन शिखर सम्मेलन का आयोजन
    Next Article अनुशासन और फिटनेस के मुद्दे पर मुंबई की टीम से बाहर हुए पृथ्वी शॉ
    shivam kumar

      Related Posts

      एशियन गेम्स 2026: पाकिस्तान को 19 रनों से धूल चटाकर भारत ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स में मिला 19वां स्वर्ण पदक

      October 3, 2026

      ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी: 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

      October 2, 2026

      पाकिस्तान पर 19-0 की रिकॉर्ड जीत, सेमीफाइनल में भारत; झारखंड की रोशनी आइंद ने दागे दो गोल

      September 10, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रताड़ना से तंग आकर 20 वर्षीय युवती ने दी जान, पिता और सौतेली मां गिरफ्तार
      • 2027 में चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश यादव! बोले- सीधे लोकसभा से मुख्यमंत्री पद की लूंगा शपथ
      • स्कूल में हुई थी पहली मुलाकात, अब शादी के बंधन में बंधेंगे यूपी के मंत्री संदीप सिंह और मेघना चौधरी
      • झारखंड से बिहार पहुंचेगा कच्चा माल, डेढ़ लाख करोड़ निवेश की तैयारी में वेदांता के अनिल अग्रवाल
      • रांची में कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने पेसा पर्यवेक्षकों के साथ की बैठक, नियमावली पर हुई चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version