Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»गृह मंत्री अमित शाह आज भारत-बांग्लादेश सीमा पर नए टर्मिनल का करेंगे उद्घाटन, देर रात पहुंचे कोलकाता
    देश

    गृह मंत्री अमित शाह आज भारत-बांग्लादेश सीमा पर नए टर्मिनल का करेंगे उद्घाटन, देर रात पहुंचे कोलकाता

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 27, 2024Updated:October 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -पार्टी के सदस्यता अभियान का भी आगाज करेंगे शाह
    कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भारत-बांग्लादेश सीमा पर बंगाल के पेट्रापोल में नए यात्री टर्मिनल और ‘मित्रता द्वार’ का उद्घाटन करने के लिए कोलकाता पहुंचे हैं। शनिवार रात लगभग 1:00 बजे अमित शाह कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंचे जहां बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने उनका स्वागत किया।

    रविवार को अमित शाह भारत-बांग्लादेश की सीमा पर स्थित दक्षिण एशिया के सबसे बड़े भूमि बंदरगाह, पेट्रापोल में नए यात्री टर्मिनल और ‘मित्रता द्वार’ का उद्घाटन करेंगे। यह नया टर्मिनल और माल गेट भारत-बांग्लादेश के बीच व्यापार और यात्री सुविधाओं को आधुनिक और सुगम बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। यह भूमि बंदरगाह पहले से ही दोनों देशों के बीच 70 प्रतिशत भूमि-आधारित व्यापार का मुख्य मार्ग है और हर साल लगभग 23.5 लाख यात्रियों के आवागमन को सहज बनाता है।

    नया यात्री टर्मिनल आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जिसमें वीआईपी लाउंज, ड्यूटी-फ्री दुकानें, मेडिकल सुविधाएं, बच्चों के लिए विशेष कक्ष और खाद्य एवं पेय आउटलेट जैसी अत्याधुनिक सेवाएं शामिल हैं। इस टर्मिनल की यात्री क्षमता प्रतिदिन 20 हजार यात्रियों की है, जहां इमिग्रेशन, कस्टम्स और सुरक्षा सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। इस टर्मिनल का कुल निर्मित क्षेत्र 59 हजार 800 वर्ग मीटर में फैला है और इसमें स्वचालित एंट्री और एग्जिट प्रणाली के साथ फ्लैप बैरियर का उपयोग किया गया है।

    इसके साथ ही, ‘मित्रता द्वार’ नामक संयुक्त माल गेट का निर्माण भारत और बांग्लादेश के व्यापारिक संबंधों को नया आयाम देने के उद्देश्य से किया गया है। इस गेट का शिलान्यास 9 मई, 2023 को अमित शाह ने किया था, जो अब बनकर तैयार हो चुका है। यह गेट प्रतिदिन 600 से 700 ट्रकों के आवागमन को तेज और सरल बनाएगा। स्वचालित नंबर प्लेट मान्यता, बूम बैरियर, चेहरे की पहचान वाले कैमरे और नियंत्रित प्रवेश एवं निकासी बिंदुओं जैसी सुविधाएं इस गेट को विशेष बनाती हैं।

    भारत का भूमि बंदरगाह प्राधिकरण इस टर्मिनल और गेट का संचालन करेगा, जिससे भारत और दक्षिण एशियाई देशों के बीच सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंधों को और मजबूती मिलेगी। इस परियोजना से न केवल भारत-बांग्लादेश यात्रा अनुभव को सुधारा जाएगा, बल्कि इसे एशिया के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित करने में भी मदद मिलेगी।

    इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह के कई अन्य कार्यक्रम निर्धारित हैं, जिनमें भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान का आगाज भी करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबांद्रा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों में भगदड़, 9 घायल, दो की हालत गंभीर
    Next Article भगवान बिरसा मुंडा और सरदार वल्लभभाई पटेल का विजन एक : प्रधानमंत्री
    shivam kumar

      Related Posts

      ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी

      May 17, 2025

      ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल

      May 17, 2025

      हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version