Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»महागठबंधन ने की संयुक्त प्रेस वार्ता, बोले दोस्ताना संघर्ष के बाद भी हम साथ
    झारखंड

    महागठबंधन ने की संयुक्त प्रेस वार्ता, बोले दोस्ताना संघर्ष के बाद भी हम साथ

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। इंडिया ब्लॉक की संयुक्त प्रेस वार्ता शनिवार को रांची प्रेस क्लब में आयोजित की गयी। गठबंधन के नेताओं ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गठबंधन में सब कुछ ठीक है। गठबंधन में तय सीटों पर गठबंधन के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया है। महागठबंधन के तहत जेएमएम 43 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, कांग्रेस 30, आरजेडी 6 सीटों पर और माले 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। धनवार विधानसभा सीट पर माले के साथ दोस्ताना संघर्ष होगा, विश्रामपुर और छतरपुर में जल्द फैसला लिया जायेगा। संयुक्त प्रेस वार्ता में झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश,आरजेडी उपाध्यक्ष अनीता यादव और माले कर शिवेंदु सेन मौजूद रहे।

    चुनाव में सभी संगठित होकर काम करते हैं : केशव महतो
    मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि 5 नवंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का झारखंड दौरा है। कांके विधानसभा और मांडू विधानसभा क्षेत्र में वे सभा करेंगे। वहीं 8 नवंबर को राहुल गांधी सिमडेगा और लोहरदगा में कार्यक्रम करेंगे। 9 नवंबर को डाल्टेनगंज और हजारीबाग में सभा करेंगे। वहीं जमशेदपुर में रोड शो भी प्रस्तावित है। एक सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस में टिकट बिकता नहीं है। जिन्हें टिकट नहीं मिलता, उनमें थोड़ा संतोष रहता है। लेकिन चुनाव के समय सभी संगठित होकर काम करते हैं।

    धनवार सीट पर माले के साथ दोस्ताना संघर्ष होगा : जेएमएम
    जेएमएम महासचिव विनोद पांडे ने कहा कि धनवार सीट पर माले के साथ दोस्ताना संघर्ष होगा। जहां तक सीटों की संख्या की बात है तो 30 सीट कांग्रेस पार्टी का क्लेम है और राजद का भी क्लेम इस तरह से तो यह राजद कांग्रेस और गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन के साथ बातचीत हो रही है और हम समझते हैं कि एक-दो दिनों के अंदर में हम लोग स्पष्ट कर देंगे कि विश्रामपुर में किस दल के प्रत्याशी होंगे और छतरपुर में किस दल के प्रत्याशी होंगे। हम लोग सभी चीज ठीक करके और मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे तो उसके पीछे कोई कारण है और बातचीत जारी है। हमको लगता है कि एक दो दिनों में स्पष्ट होगा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के सभी स्टार प्रचारक की लिस्ट जारी कर दी गयी है। हम किसी से कम नहीं हैं और सामने वाले से दुगने हैं तो हम कहां से बैक फुट पर हैं। प्रदेश आरजेडी नेता अनिता यादव ने कहा कि इतना कुछ होने के बाद भी हम लोग साथ हैं। तीन जगह दोस्ताना संघर्ष के बाद भी महागठबंधन मजबूत है और हम एक साथ ही लड़ेंगे और 5 साल जैसे काटे वैसे ही अगले पांच साल सरकार चलायेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर में तेजी से हो रहा विकास, आतंकवाद का होगा खात्मा : राजनाथ सिंह 
    Next Article 3 को सीएम हेमंत रंका में और 4 को कल्पना सोरेन चिनियां में मिथिलेश ठाकुर के समर्थन में करेंगे चुनावी सभा
    shivam kumar

      Related Posts

      अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के फैसले का JMM ने किया समर्थन, कहा- हर किसी को अपने धर्मस्थल जाने का अधिकार

      November 9, 2026

      रांची में सरकारी आवास के बाहर टेंट लगाकर बैठीं AICC की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद, प्रशासन की कार्रवाई का किया विरोध

      November 8, 2026

      सुखद संयोग लेकर आई है इस बार की दिवाली! जानें, किस शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजा करने से मिलेगा विशेष लाभ

      November 8, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के फैसले का JMM ने किया समर्थन, कहा- हर किसी को अपने धर्मस्थल जाने का अधिकार
      • दीपावली 2026: बस्तर में जवानों के बीच पीएम मोदी, कहा- नक्सली तो मिट गए लेकिन दिमागी नक्सलियों से देश को सुरक्षित करना है
      • रांची में सरकारी आवास के बाहर टेंट लगाकर बैठीं AICC की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद, प्रशासन की कार्रवाई का किया विरोध
      • सुखद संयोग लेकर आई है इस बार की दिवाली! जानें, किस शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजा करने से मिलेगा विशेष लाभ
      • सरना रीति-रिवाज से हुआ सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत का अंतिम संस्कार, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास ने दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version