Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बड़ा तालाब की दुर्दशा के लिए छठ मैया भी सरकार को माफ नहीं करेंगी : संजय सेठ
    Top Story

    बड़ा तालाब की दुर्दशा के लिए छठ मैया भी सरकार को माफ नहीं करेंगी : संजय सेठ

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 2, 2024Updated:November 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि बड़ा तालाब की दुर्दशा के लिए छठ मैया भी सरकार को माफ नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि बड़ा तालाब की दुर्दशा के लिए राज्य सरकार और नगर निगम पूरी तरह दोषी हैं। लगातार कई बरसों से बड़ा तालाब की सफाई को लेकर सरकार और नगर निगम को कहा जा रहा है लेकिन नगर निगम के अधिकारी चेंबर में बैठकर शहर को चलाने का प्रयास कर रहे हैं। अधिकारी चैंबर से बाहर निकलकर बड़ा तालाब जाकर देखने की जरूरत नहीं महसूस करते, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। सेठ ने शनिवार को छठ महापर्व को लेकर बड़ा तालाब का निरीक्षण के दौरान कहा कि इस तालाब की स्थिति बहुत ही बदतर हो चुकी है। अब यहां का पानी इस लायक भी नहीं है कि श्रद्धालु इसमें छठ कर सकें।

    इससे भी दुर्भाग्यपूर्ण है कि यहां अब संक्रमण फैलने का भी खतरा बढ़ रहा है। राज्य सरकार और नगर निगम अब तक हाथ धरे बैठा हुआ है। बड़ा तालाब स्वच्छ हो, इसे लेकर चार माह पूर्व सफाई के लिए कोल इंडिया से एक 8 करोड़ की डोजियर मशीन सफाई के लिए दिलाने का प्रयास किया था और नगर निगम को इस पर पहल करने को कहा था लेकिन उनकी अकर्मण्यता के कारण अब तक ना तो मशीन आयी और ना तालाब साफ हो सका। बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे पानी में श्रद्धालु छठ करेंगे। बड़ा तालाब का पूरा पानी हरा हो चुका है और इससे दुर्गंध आ रही है। छठव्रती इस पानी में कैसे पूजा करेंगे। इस अवसर पर राजीव रंजन मिश्रा उर्फ चुन्नू मिश्रा, मंडल अध्यक्ष ऋषभ, राहुल सिन्हा चंकी, लंकेश सिंह, राजीव सिंह, शक्ति रामायण सिंह, संजय जायसवाल, बबलू सोनी सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड विस चुनाव : अर्धसैनिक बल के जवानों को की गयी ब्रीफिंग
    Next Article पीएम और गृह मंत्री झारखंड का बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ लौटा दें : हेमंत सोरेन
    shivam kumar

      Related Posts

      सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश

      May 17, 2025

      राज्यपाल ने जेपीएससी के रिजल्ट प्रकाशन का दिया निर्देश

      May 17, 2025

      गृह, पेयजल और पंचायती राज विभाग को नहीं मिला एक भी पैसा : बाबूलाल

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version