Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»शाहीन अफरीदी फिर बने नंबर वन एकदिवसीय गेंदबाज
    स्पोर्ट्स

    शाहीन अफरीदी फिर बने नंबर वन एकदिवसीय गेंदबाज

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 13, 2024Updated:November 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेदबाज शाहीन शाह अफरीदी फिर दुनिया के नंबर वन एकदिवसीय गेंदबाज बन गए हैं। बुधवार को जारी नवीनतम आईसीसी पुरुष एकदिवसीय गेंदबाज रैंकिंग में अफरीदी ने नंबर वन स्थान हासिल कर लिया है।

    हाल ही में पाकिस्तान की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन के कारण अफरीदी ने 50 ओवर के क्रिकेट में शीर्ष गेंदबाज के रूप में अपना स्थान पुनः प्राप्त कर किया। उन्होंने तीन मैचों में 12.62 की औसत से आठ विकेट लिए थे। अफरीदी तीन पायदान ऊपर चढ़ गए हैं और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज (दो पायदान नीचे तीसरे स्थान पर) से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है, जबकि अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। अफरीदी ने इससे पहले पिछले साल भारत में हुए आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप के दौरान नंबर 1 गेंदबाज की रैंकिंग हासिल की थी।

    पाकिस्तानी टीम के हारिस राउफ 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि उनके हमवतन नसीम शाह ने भी अपने करियर की नई सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की है और 14 स्थान के सुधार के साथ 55वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम एकदिवसीय बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर कामय हैं। दूसरे स्थान पर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं। पाकिस्तान टीम के नए कप्तान मोहम्मद रिजवान दो स्थान ऊपर चढ़कर 23वें स्थान पर पहुंचे हैं। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (11 पायदान ऊपर 23वें स्थान पर) और अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई (दो पायदान ऊपर 31वें स्थान पर) भी एकदिवसीय बल्लेबाजों की सूची में आगे बढ़े हैं।

    अफगानिस्तान के अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद नबी एकदिवसीय ऑलराउंडरों की सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं। हालांकि, मेहदी (चौथे स्थान पर) और उमरजई (दो पायदान ऊपर नौवें स्थान पर) ने इस सप्ताह कुछ प्रगति की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleश्रीलंका में संसदीय चुनाव की तैयारी पूरी, कल सुबह सात बजे से होगा मतदान 
    Next Article फीफा वित्तीय प्रशासन कार्यशाला में भाग लेना शानदार अनुभव रहा : अनिल कुमार
    shivam kumar

      Related Posts

      वर्ष 2026 में व्यस्त रहेगा भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का कैलेंडर, सामने होंगी बड़ी चुनौतियां

      December 25, 2025

      लिवरपूल के खिलाफ रेड कार्ड के बाद टॉटेनहम कप्तान रोमेरो पर लग सकता है लंबा प्रतिबंध

      December 25, 2025

      हम हैं वर्ल्ड चैंपियन: भारतीय शेरनियों के आगे नतमस्तक हुआ विश्व

      November 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version