रांची। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक दिवसीय चुनावी दौरे पर 15 नवंबर को झारखंड आएंगे। इस संबंध में गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि अपने दौरे के दौरान राहुल गांधी दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस क्रम में कांग्रेस की महगामा उम्मीदवार दीपिका पांडे सिंह के समर्थन में महगामा विधानसभा के बलवड्डा उच्च विद्यालय मेहरमा में 12:30 बजे पहली जनसभा तथा बेरमो उम्मीदवार कुमार जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के समर्थन में बेरमो विधानसभा के बेरमो प्रखंड के भंडारडीह मैदान में अपराह्न 3:15 से दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

