Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बंधन बैंककर्मी से दिनदहाड़े 2.15 लाख रुपये की लूट  
    राज्य

    बंधन बैंककर्मी से दिनदहाड़े 2.15 लाख रुपये की लूट  

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अररिया। फारबिसगंज थाना क्षेत्र के भागकोहलिया वार्ड संख्या आठ जामा मस्जिद के समीप बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने गुरुवार को दिनदहाड़े हथियार का भय दिखाकर बंधन बैंक कर्मचारी से दो लाख 15 हजार 685 रुपये लूट लिए।घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार तीनों बदमाश पैसे लेकर भागने में कामयाब हो गए।सूचना के बाद फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा,थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह अन्य पुलिस अधिकारियों और बलों के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।

    पुलिस अगल बगल घरों में लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को खंगालने में जुटी है।बंधन बैंक कर्मचारी भागकोहलिया पंचायत के वार्ड संख्या सात के स्वयं सहायता समूह की महिला से किस्त की राशि की वसूली कर गोढ़ीयारी चौक स्थित बंधन बैंक शाखा की ओर जा रहे थे।तभी बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।घटना की पुष्टि बंधन बैंक के शाखा प्रबंधक पूर्णेंदु आर्या ने भी की।

    बताया जाता है कि बंधन बैंक के गोढ़ीयारी चौक स्थित शाखा के संपर्क पदाधिकारी (आरओ) के पद पर काबिज आशीष कुमार झा पिता भोला झा,जो अररिया नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी वार्ड संख्या आठ का रहने वाला है।वह भागकोहलिया वार्ड संख्या सात में महिलाओं से स्वयं सहायता समूह के रूप में दिए गए ऋण के किस्त की वसूली कर शाखा की ओर लौट रहे थे।भागकोहलिया वार्ड संख्या आठ स्थित जामा मस्जिद के पास होंडा साइन पर सवार तीन बदमाशों ने हथियार का भय दिखाते हुए पहले उन्हें रोका और फिर पिस्टल की नोंक पर उनके बाइक के डिक्की में रखे दो लाख 15 हजार 685 रूपये वाले बैग को लूटकर चलते बने।

    घटना के बाद पीड़ित बंधन बैंक कर्मचारी ने शाखा के अधिकारी समेत थाना पुलिस को मामले की सूचना दी,जिसके बाद मौके पर एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा,थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह अन्य पुलिस अधिकारियों और बलों के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गए।पुलिस अगल बगल के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को खंगाल रही है।वहीं थाना में पीड़ित बैंक कर्मचारी के द्वारा घटित घटना को लेकर लिखित शिकायत दी गई है।पुलिस वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान का सहारा ले रही है।एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने जल्द ही मामले की उद्भेदन कर लिए जाने और बदमाशों की गिरफ्तारी कर लेने का दावा किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article15 दिनों में उड़ा देंगे अर्जुन भवन,पप्पू यादव को चिट्ठी से धमकी
    Next Article भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर आधिकारिक यात्रा पर संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे 
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version