Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»कांग्रेस प्रभारी मीर का घुसपैठियों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने वाला बयान देश विरोधी : प्रतुल
    झारखंड

    कांग्रेस प्रभारी मीर का घुसपैठियों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने वाला बयान देश विरोधी : प्रतुल

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमर मीर के उस बयान पर आपत्ति जतायी है, जिसमें उन्होंने सरकार बनने पर घुसपैठियों को भी 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने की बात कही थी। प्रतुल शाहदेव ने कहा मीर के बयान को देश विरोधी बताया। कहा कि सिर्फ अल्पसंख्यक वोटों के तुष्टीकरण और ध्रुवीकरण के लिए यह बयान दिया गया है। प्रतुल ने कांग्रेस पर घुसपैठियों का साथ देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि घुसपैठियों को इस सरकार में लगातार संरक्षण मिल रहा है। प्रतुल का आरोप है कि अल्पसंख्यक तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति के लिए घुसपैठियों का आधार बनाया जा रहा है। कहा कि अब तो कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमर मीर साहब भी बेरमो के प्रत्याशी अनुप सिंह की मौजूदगी में जनसभा में सावर्जनिक रूप से कह दिया कि जब उनकी सरकार बनेगी तो घुसपैठियों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर देंगे।

    मीर साहब का यह बयान शर्मसार करने वाला
    प्रदेश प्रवक्ता ने मीर के इस बयान को शर्मसार करने वाला बताया। कहा कि कांग्रेस अवैध रूप से घुसपैठिये को सरकारी योजना का लाभ देने की बात कर रही है। वोट बैंक और तुष्टीकरण की राजनीति में कांग्रेस ने सारी हदें पार कर दी है। मीर साहब के बयान ने यह दिखा गया कि वोट बैंक की राजनीति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक गिर सकती है। प्रतुल ने चुनाव आयोग से मांग की है कि इस देश विरोधी बयान और अल्पसंख्यक वोट बैंक के तुष्टीकरण के लिए कड़ी कार्रवाई हो।

    बेरमो में एक सभा को संबोधित करने के दौरान मीर ने दिया था बयान
    दरअसल कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमर मीर बेरमो में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कुमार जयमंगल सिह उर्फ अनूप सिंह भी मौजूद थे। जनसभा को संबोधित करते हुए मीर ने कहा था कि जैसे हमारी सरकार बनी, एक दिसंबर से गैस सिलेंडर 450 रुपये में मिलेगा। उन्होंने आगे कहा था कि यह आम जनता के लिए है। इसमें ना हिंदू देखा जायेगा, ना मुसलमान, ना घुसपैठिये और ना कोई और चीजें देखी जायेंगी। जो भी झारखंड वासी है, वो किसी भी तबके का हो, उसको 450 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जायेगा। यह हमारा वादा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजेएमएम सरकार का ध्यान सिर्फ घुसपैठियों को राज्य में घुसाने पर है : बाबूलाल
    Next Article सत्ता के लिए केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग किया जा रहा: हेमंत सोरेन
    shivam kumar

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version