Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री ने बिहार को दी 66 साै करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री 
    राज्य

    जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री ने बिहार को दी 66 साै करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री 

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जमुई में आयोजित जनजातीय गौरव सम्मान सम्मेलन में शामिल हुए प्रधानमंत्री
    पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार वर्ष 2021 से भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जनजातीय क्षेत्र के विकास के लिए आज प्रधानमंत्री ने 6600 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया है।

    शुक्रवार को बिहार के जमुई में जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित जनजातीय गौरव सम्मान सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री हर काम देश के लिए कर रहे हैं और बिहार को भी पूरी तौर पर मदद कर रहे हैं। आज 15 नवंबर को जमुई में भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया है। यह बहुत खुशी की बात है कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री जमुई आए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के नायक थे, जिन्होंने जनजातीय समाज के लिए काफी संघर्ष किया था। भगवान बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर, 1875 को रांची में हुआ था। आज रांची अलग हुआ है, लेकिन उस समय जब उनका जन्म हुआ था, तब बंगाल, बिहार और उड़ीसा सब एक ही साथ था। आजादी की लड़ाई के कुछ दिनों के बाद बंगाल से बिहार अलग हुआ और उसके कुछ महीनों के बाद उड़ीसा अलग हुआ। तब बिहार और झारखंड सब एक ही साथ था। झारखंड काफी दिनों के बाद वर्ष 2000 में बिहार से अलग हुआ था। उस समय अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में जो केंद्र में सरकार थी, उसने बिहार से अलग झारखंड राज्य बनाने का निर्णय लिया था।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी और आदिवासी समाज के उत्थान में भगवान बिरसा मुंडा का बड़ा योगदान रहा है। जब वे अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे। तब उन्हें जेल में डाल दिया गया था। जहां वर्ष 1900 में 25 साल में उनका निधन हो गया था।मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार ने वर्ष 2007 में पटना में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा लगवाई गई थी। राज्य सरकार ने हर साल 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 में बिहार में एनडीए की सरकार बनीं, तब से हमलोगों ने वहां पर जनजातीय समाज के लिए बहुत सारे काम किए हैं। मैं पुनः कह देता हूं कि हमलोग उनके साथ (भाजपा ) रहेंगे। बीच में गलती कर दिए मेरे यहां के ही कुछ लोगाें ने। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के समय से हमलोग साथ में हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री पूरे देश के लिए काम कर रहे हैं और बिहार के लिए भी इन्होंने काफी कुछ किया है और कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जहां कहीं भी जाते हैं, वहां के लिए काफी काम करवा देते हैं। अब यहीं पर आएं हैं तो इन्होंने इतना कुछ विकास का काम करवा दिया। इनका स्वागत है, इनका अभिनंदन है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझामुमो आदिवासियों की नहीं, घुसपैठियों की पार्टी बन गई : हिमंता बिस्वा सरमा
    Next Article झामुमो विधायक दिनेश विलियम मरांडी हुए अब भाजपाई, शिवराज सिंह चौहान ने जताई खुशी
    shivam kumar

      Related Posts

      मणिपुर में केसीएलए उग्रवादी समेत 10 गिरफ्तार

      May 15, 2025

      जम्मू-कश्मीर के नादेर-त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू

      May 15, 2025

      लखनऊ बस अग्निकांड में दो बच्चों समेत पांच की मौत, शवों की हुई शिनाख्त

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • निर्वाचन आयोग के ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होगा झारखंड का 402 सदस्यीय दल
      • महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं जनचेतना के अग्रदूत भी थे चानकु महतो- राज्यपाल
      • ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नागरिक मंच ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • फ्रिज लोडेड कंटेनर में लगी आग, लाखों का नुकसान
      • मंत्री योगेन्द्र प्रसाद को अस्पताल से मिली छुट्टी, सीने में दर्द पर कराया गया था भर्ती
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version