झारखंड में 13 मुख्यमंत्री बने-लेकिन तीन ने जेल की हवा खायी
महगामा। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महगामा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, शुक्रवार को गुरु पर्व, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड प्रदेश का स्थापना दिवस का दिन है। आज ये बताने की जरुरत नहीं है कि, भाजपा और हमारे नेताओं का आदिवासी समाज के लिए कितना सम्मान रहा है। भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष देश के युवाओं को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। आजाद भारत के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को देश भर में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।
रक्षा मंत्री ने कहा कि, झार
खंड की जनता ने 13 बार मुख्यमंत्रियों को बनते देखा है, जिनमें से तीन मुख्यमंत्रियों को जेल की हवा खानी पड़ी है। लेकिन भाजपा के 3 मुख्यमंत्री रहे हैं, जिन पर कभी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे हैं। उन्होंने कहा कि, पहले चरण के मदान से स्पष्ट हो गया है कि, प्रदेश में भजपा-एनडीए की सरकार बनने जा रही है।
उन्होंने इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस-आरजेडी-राजद तीनों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि, जेएमएम का मतलब-जमकर मलाई मारो है। कांग्रेस जिस भी राज्य में जिस भी दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ी है, वहां बंटाधार हो गया है। झारखंड में झामुमो-कांग्रेस-राजद ने जमकर भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने कहा कि, हेमंत सोरेन ने सत्ता के लालच में चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री पद से हटाया, ताकी जमकर भ्रष्टाचार कर सके। प्रदेश की हलत ये है कि, यहां मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भी पैसा लिया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर नल और नल से जल पहुंचाने का अभियान चलाया, लेकिन हेमंत सरकार ने नल का भी पैसा लेना शुरू कर दिया।
रक्षा मंत्री ने हेमंत सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि, चुनाव से पहले जो युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, कहां है वो? कांग्रेस कहती है कि, हमारी सरकार बनते ही जातिगत जनगणना करवाई जायेगी और उसी आधार पर आरक्षण देंगे। मैं कांग्रेस से कहना चाहता हूं कि, राजनीति सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि देश बनाने के लिए की जानी चाहिए। उन्होंने मंडल मुर्मू को लेकर कहा कि, वे भाजपा में शामिल हो गये क्योंकि झामुमो की नांव डूबने वाली थी।
उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि, ऐसी सरकार बनाओ जिसके दामन पर भ्रष्टाचार के दाग न हो और न ही लगने पाये। भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अगर कोई बेदाग पार्टी है, तो वो भारतीय जनता पार्टी है।