Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»चुनाव के समय राज्य सरकार ने शिक्षण संस्थानों में आतंक का राज स्थापित किया : प्रतुल शाहदेव
    Jharkhand Top News

    चुनाव के समय राज्य सरकार ने शिक्षण संस्थानों में आतंक का राज स्थापित किया : प्रतुल शाहदेव

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 15, 2024Updated:November 15, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    निश्चित हार से बदहवास हेमंत सोरेन सरकार अब छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही
    -झामुमो के प्रवक्ता ने 15 दिन पहले इन विश्वविद्यालयों की चर्चा की थी और आज पुलिस की रेड पड़ गयी
    -हेमंत सरकार ने कुछ अधिकारियों को टूल किट बना दिया
    रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने शुक्रवार रांची के मारू टावर स्थित प्रदेश मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता को संबोधित करके राज्य सरकार पर राज्य के प्रतिष्ठित निजी शिक्षण संस्थाओं को टारगेट करने का आरोप लगाया। प्रतुल ने कहा कि जिस तरीके से शिक्षण संस्थानों में छापेमारी हो रही है उससे यह स्पष्ट है कि राज्य सरकार अपनी हार से बदहवास होकर किसी भी हद तक नीचे गिर जा रही है। प्रतुल का यह राज्य सरकार के द्वारा शिक्षण संस्थानों में आतंक का राज्य स्थापित करने की कोशिश है। हेमंत सरकार को तब मुंह की खानी पड़ी जब सरला बिरला स्कूल और विश्वविद्यालय से चुनाव से संबंधित ना नकद बरामद हुआ ना कोई दस्तावेज।

    जिस तरीके से प्रतिष्ठित सरला बिरला स्कूल और विश्वविद्यालय और उषा मार्टिन विश्वविद्यालय में राज्य पुलिस ने सरकार के इशारे पर छापेमारी की यह अति निंदनीय है। प्रतुल ने कहा कि सरला बिरला समूह 1913 से ही राज्य में अपनी सेवा दे रहा है। शुरूआत अस्पताल से हुई थी। अब यह एक राज्य का अति प्रतिष्ठित स्कूल और निजी विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित हो गया है। सिर्फ सरला बिरला शिक्षण संस्थानों में 1041 लोग नौकरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। 12000 बच्चे को उच्च स्तरीय शिक्षा मिलती है। इस तरह हिमाद्री ग्रुप के द्वारा संचालित उषा मार्टिन विश्वविद्यालय में भी हजारों बच्चों को उच्च कोटि की शिक्षा मिलती है। राज्य पुलिस के द्वारा इन संस्थाओं को टारगेट करना सब दिख रहा है कि राज्य सरकार शिक्षण व्यवस्था को पंगु बनाना चाहती है।

    प्रतुल ने कहा कि आज से 15 दिन पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता ने प्रेस वार्ता में नामकुम और टाटीसिल्वे में स्थित इन विश्व विद्यालयों पर राजनीतिक टिप्पणी की थी और आज पुलिस का रेड पड़ गयी। साफ दिख रहा है कि पुलिस झारखंड मुक्ति मोर्चा के इशारे पर चल रही है। कुछ अधिकारी इस सरकार में टूल किट बनकर काम कर रहे हैं।

    प्रतुल ने कहा कि राज्य सरकार की खुद की शिक्षा व्यवस्था वेंटिलेटर पर है। 96% मिडिल स्कूल में पूर्णकालिक हेड मास्टर नहीं हैं। मिडिल, प्राइमरी और हाइस्कूल के कुल 68% शिक्षकों की नियुक्ति अभी तक नहीं हुई है। 65,000 पारा शिक्षक अपना अधिकार को लेकर सड़कों पर हैं। इसके बावजूद विपरीत परिस्थितियों में भी जो निजी शिक्षण संस्थान अच्छा कार्य कर रहे हैं ,उनको यह सरकार टारगेट कर रही है।

    प्रतुल ने कहा कि राज्य सरकार ने सरला बिरला विश्वविद्यालय में छापेमारी के दौरान सभी सीमाएं पार कर दीं। सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की गयी। कोई सर्च वारंट नहीं दिखाया गया। चुनाव आयोग से प्राप्त कोई निर्देश की कॉपी नहीं दिखायी गयी। रेड करने गये अधिकारियों ने कहा कि यह एसएसपी के मौखिक आदेश पर रेड हो रही है। प्रतुल ने कहा कि राज्य सरकार और राज्य पुलिस ने उस समय प्रदेश को शर्मसार किया जब वह बिना नामजद वारंट के विश्वविद्यालय के महानिदेशक और प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रोफेसर डॉ गोपाल पाठक के आवास में घुस गये। गोपाल पाठक के आवास में भी स्टाफ के साथ बदसलूकी की गयी।

    प्रतुल ने कहा भारतीय जनता पार्टी राज्य के निजी संस्थाओं को हेमंत सरकार के कहने पर पुलिस के द्वारा टारगेट करने के मामले को बहुत गंभीरता से ली है और शीघ्र उचित फोरम में ये बात उठेगी। लेकिन एक चीज स्पष्ट हो गयी कि अपने निश्चित हार को देखकर हेमंत सोरेन इतने बदहवास हो गये हैं कि वह फेयरवेल गिफ्ट में शिक्षा व्यवस्था को पंगु बनाने में लगे हैं। प्रेस वार्ता में तारिक इमरान भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहम नरेंद्र मोदी से डरते नहीं है, पीएम अरबपतियों की कठपुतली हैं, वो जैसा कहते हैं मोदी जी करते हैं: राहुल गांधी
    Next Article जेएमएम का मतलब-जमकर मलाई मारो : राजनाथ सिंह
    shivam kumar

      Related Posts

      निर्वाचन आयोग के ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होगा झारखंड का 402 सदस्यीय दल

      May 15, 2025

      महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं जनचेतना के अग्रदूत भी थे चानकु महतो- राज्यपाल

      May 15, 2025

      ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नागरिक मंच ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
      • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version