Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»अमित शाह ने मणिपुर की सुरक्षा स्थिति पर की उच्चस्तरीय बैठक, 50 केंद्रीय बल की टुकड़ियां की जाएंगी तैनात
    देश

    अमित शाह ने मणिपुर की सुरक्षा स्थिति पर की उच्चस्तरीय बैठक, 50 केंद्रीय बल की टुकड़ियां की जाएंगी तैनात

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को मणिपुर में सुरक्षा स्थिति का आकलन करने के लिए दिल्ली में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। मणिपुर में तनाव के चलते गृह मंत्रालय ने राज्य में अपनी सुरक्षा तैनाती बढ़ाने का फैसला किया है।

    सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार ने मणिपुर में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की अतिरिक्त 50 कंपनियों को भेजने का निर्णय किया है। इसमें कुल 5,000 से अधिक जवान होंगे। इससे पहले 20 कंपनियों की तैनाती की गई थी। ऐसे में अब राज्य में कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सीएपीएफ की कुल 70 इकाइयां तैनात की जा रही हैं।

    उल्लेखनीय है कि मणिपुर में महिला और बच्चों के शव बरामद होने पर शनिवार को इम्फाल घाटी के कई जिलों में बड़े पैमाने पर हिंसा भड़क उठी और कई विधायकों के आवासों पर हमला कर संपत्ति को नष्ट कर दिया गया।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र में अपनी चुनावी रैलियां रद्द कर तत्काल दिल्ली लौटे और रविवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की थी। उच्च स्तरीय बैठक का आज दूसरा दिन था।

    इससे पहले गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बलों को मणिपुर में व्यवस्था और शांति बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, कहा -छोटे पोपट ने किया कांग्रेस को चौपट
    Next Article गिरिडीह में मिला प्रतिबंधित मांस, बाबूलाल ने कहा- झामुमो कांग्रेस-सरकार में ऐसी घटनाएं आम हो चुकी हैं
    shivam kumar

      Related Posts

      ‘भगवा आतंकवाद’ जैसा मिथ्या शब्द गढ़ने वाली कांग्रेस देश से मांगे माफी: योगी आदित्यनाथ

      July 31, 2025

      भारतीय अर्थव्यवस्था ठप है, पूरी दुनिया जानती, पीएम भी इसे मान लें: राहुल गांधी

      July 31, 2025

      एसबीके सिंह को दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार

      July 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अदाणी फॉउंडेशन के कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे 13 में से आठ ने पास की अग्निवीर की परीक्षा
      • नेपाल की ओली कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी
      • ‘वॉर 2’ का पहला रोमांटिक गाना ‘आवन जावन’ रिलीज
      • बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘सैयारा’ का जलवा जारी
      • स्टॉक मार्केट में ब्रिगेड होटल वेंचर्स की कमजोर शुरुआत, घाटे में आईपीओ निवेशक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version