Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, December 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश» विनोद तावड़े पर लगे आरोपों को भाजपा ने बताया बेबुनियाद, कहा- हार की आशंका में विपक्ष का झूठा प्रचार  
    देश

     विनोद तावड़े पर लगे आरोपों को भाजपा ने बताया बेबुनियाद, कहा- हार की आशंका में विपक्ष का झूठा प्रचार  

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से एक दिन पहले मंगलवार को चुनाव आयोग की टीम ने एक होटल में कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महामंत्री विनोद तावड़े के कमरे से करोड़ों रुपये और कागजात जब्त किए हैं। आयोग ने विनोद तावड़े और भाजपा उम्मीदवार राजन नाइक के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करायी है।

    इस मामले में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा ने अपने महामंत्री विनोद तावड़े को पूरी तरह से निर्दोष करार दिया है। भाजपा ने इसे विपक्ष की साजिश बताते देते हुए उनकी हताशा बताया है। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी( एमवीए ) की ओर से आखिरी कोशिश के तौर पर बेबुनियाद आरोप लगाया गया है। विनोद तावड़े हमारे राष्ट्रीय महामंत्री हैं और पार्टी के कई कार्यों को देख रहे हैं। नालासोपारा निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार ने उन्हें बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया था। वे उस इलाके से गुजरने वाले थे इसलिए वे वहां होटल में गए। ऐसी बैठकें पार्टी कार्यकर्ताओं को मतदान प्रक्रिया के बारे में निर्देश देने के लिए की जाती हैं। इसमें किसी प्रकार का लेन-देन नहीं होता।

    सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि चुनाव आयोग को होटल के सी.सी.टी.वी. और आसपास के इलाकों की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। 5 करोड़ रुपये जेब में नहीं लाए जा सकते। अगर कोई इसे जेब में रखेगा तो यह दिखाई देगा। विपक्ष को इन आरोपों को साबित करने के लिए सबूत दिखाना चाहिए और निराधार आरोप नहीं लगाना चाहिए।

    सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि महाराष्ट्र, झारखंड औऱ कई राज्यों के उपचुनावों में भाजपा और एनडीए की जीत हो रही है इसलिए विपक्ष हताश और निराश है। विपक्ष अंतिम दांव के तौर पर इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाने में जुट गया है। चुनावों को प्रभावित करने के प्रयास के तहत महा विकासअघाड़ी ऐसे आरोप लगा रही है। देश की जनता को भ्रम में डालने का प्रयास है लेकिन लोग विपक्ष की चाल को भलीभांति समझते हैं। फिर चाहे पर्दे में वोटिंग कराना हो, धर्मगुरू से हिंसा करवाना हो अथवा बगैर सीसीटीबी फुटेज के निरर्थक आरोप लगाना हो। साफ है हार की हताशा में इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। महाराष्ट्र और झारखंडऔर उपचुनावों में जनता एनडीए के पक्ष में जनादेश देने जा रही है।

    उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को वोटिंग होनी है। लेकिन इससे पहले मंगलवार को महाराष्ट्र के पालघर के विरार के पास एक होटल में भाजपा और बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है। वहीं भाजपा नेता विनोद तावड़े पर आरोप लगा है कि वह पैसे बांट रहे थे। हालांकि विनोद तावड़े ने इन आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि पैसे उनके नहीं थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस अध्यक्ष ने मणिपुर की स्थिति पर पत्र लिख राष्ट्रपति से किया हस्तक्षेप का अनुरोध
    Next Article विज्ञान और किसान के बीच की दूरी कम करनी होगी : शिवराज चौहान
    shivam kumar

      Related Posts

      खिलाड़ी लगातार तोड़ रहे रिकॉर्ड, वैश्विक खेल मानचित्र पर देश को दिला रहे पहचानः मोदी

      December 25, 2025

      अटलजी हम सभी के लिए प्रेरणा हैं: योगी आदित्यनाथ

      December 25, 2025

      पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर ‘सदैव अटल’ पहुंचे राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व अन्य, सभी ने अर्पित की पुष्पांजलि

      December 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • वर्ष 2026 में व्यस्त रहेगा भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का कैलेंडर, सामने होंगी बड़ी चुनौतियां
      • खिलाड़ी लगातार तोड़ रहे रिकॉर्ड, वैश्विक खेल मानचित्र पर देश को दिला रहे पहचानः मोदी
      • कैलिफोर्निया में तूफान, भारी बारिश, काफी हिस्सा बाढ़ से घिरा
      • नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन शुरू, पहले विमान को शानदार सलामी
      • अटलजी हम सभी के लिए प्रेरणा हैं: योगी आदित्यनाथ
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version