Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»पर्थ टेस्ट : भारत की पहली पारी 150 रनों पर सिमटी, पंत-नीतीश रेड्डी ने किया संघर्ष 
    स्पोर्ट्स

    पर्थ टेस्ट : भारत की पहली पारी 150 रनों पर सिमटी, पंत-नीतीश रेड्डी ने किया संघर्ष 

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पर्थ। यहां खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को लंच के बाद भारतीय पारी 150 रनों पर सिमट गई। भारत के लिए केवल ऋषभ पंत और नीतीश रेड्डी ने ही कुछ संघर्ष किया। पंत ने 37 और नीतीश ने 41 रन बनाए। इन दोनों के अलावा केएल राहुल ने भी 26 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

    इस मैच में भारतीय कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह मे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की शुरुआत खराब रही और तीसरे ही ओवर में मिचेल स्टॉर्क ने केवल 5 रन के कुल स्कोर पर यशस्वी जयसवाल (00) को पवेलियन भेज दिया। 14 के कुल स्कोर पर जोश हेजलवुड ने देवदत्त पडिकल को चलता कर भारत को दूसरा झटका दिया। पडिकल भा खाता नहीं खोल सके। विराट कोहली कुछ खास नहीं कर सके और केवल 5 रन बनाकर हेजलवुड का दूसरा शिकार बने।

    विवादास्पद फैसले का शिकार बने केएल राहुल

    47 के कुल स्कोर पर एक तरफ संभलकर खेल रहे राहुल तीसरे अंपायर के विवादास्पद फैसले का शिकार बने। दरअसल मिचेल स्टॉर्क की गेंद जब राहुल के बैट के पास से गुजरी तो उनका बैट पैड से भी टकराया, अपील होने पर मैदानी अंपायर ने नॉट आउट दिया। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने रिव्यू लिया। रिव्यू में अंपायर ने जिस एंगल का प्रयोग किया, वह साफ नहीं था, बावजूद इसके थर्ड अंपायर ने जल्दी से राहुल को आउट करार दे दिया, जिसके बाद राहुल फैसले से नाराज दिखे, वहीं कमेंटरी कर रहे संजय मांजरेकर और वसीम अकरम भी इस फैसले से नाखुश दिखे। राहुल ने 26 रन बनाए। राहुल के आउट होने के बाद ध्रुव जुरेल (11) और वाशिंगटन सुंदर (04) भी जल्दी-जल्दी आउट हो गए। दोनों को मिचेल मॉर्श ने अपना शिकार बनाया।

    पंत-नीतीश ने संभाली पारी

    इसके बाद पंत और नीतीश ने भारतीय पारी को संभाला दोनों ने सातवें विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी कर भारत का स्कोर 120 के पार पहुंचाया। 121 के कुल स्कोर पर पैत कमिंस ने पंत को स्टीवन स्मिथ के हाथों कैच कराकर यह साझेदारी तोड़ी। पंत ने 37 रन बनाए।

    पंत के आउट होने के बाद भारत ने हर्षित राणा (07) और कप्तान जसप्रीत बुमराह (08) के विकेट जल्दी-जल्दी खो दिये। दोनों की हेजलवुड ने अपना शिकार बनाया। नीतीश रेड्डी ने इसके बाद तेजी से बल्ला घुमाना शुरु किया। हालांकि वह अपनी पारी को ज्यादा दूर नहीं ले जा सके और 150 के कुल स्कोर पर कमिंस की गेंद पर उस्मान ख्वाजा को कैच थमा बैठे। नीतीश ने 41 रन बनाए। मोहम्मद सिराज बिना खाता खोले नाबाद लौटे।

    ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड ने 4, मिचेल स्टॉर्क, पैट कमिंस और मिचेल मॉर्श ने 2-2 विकेट लिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअंतरराष्ट्रीय कबड्डी महासंघ ने डब्ल्यूएसकेएल 2025 को दी मंजूरी 
    Next Article आईपीएल 2025 की शुरुआत 14 मार्च से,  25 मई को खेला जाएगा फाइनल
    shivam kumar

    Related Posts

    हम हैं वर्ल्ड चैंपियन: भारतीय शेरनियों के आगे नतमस्तक हुआ विश्व

    November 3, 2025

    एशिया कप ट्रॉफी विवाद गहराया: BCCI ने ACC चीफ को भेजा ईमेल

    October 21, 2025

    महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को झटका, इंग्लैंड मुकाबले से बाहर हुई एलिसा हीली

    October 21, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल
    • देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
    • रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
    • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version