Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड विस चुनाव में हाई प्रोफाइल सीटों पर दिग्गज नेताओं ने मारी बाजी
    Jharkhand Top News

    झारखंड विस चुनाव में हाई प्रोफाइल सीटों पर दिग्गज नेताओं ने मारी बाजी

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 23, 2024Updated:November 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 के नतीजों में हेमंत सोरेन सरकार की फिर वापसी हुई है। यहां हम बता रहे हैं उन प्रमुख चेहरों की, जो चुनावी मैदान में थे। इनमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन साहेबगंज जिले की बरहेट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे थे। भाजपा ने हेमंत सोरेन के खिलाफ गमलियाल हेम्ब्रम को उतारा था। यहां हेमन्त सोरेन को 95612 वोट मिले। उन्होंने 39791 वोटों के अंतर से विजय प्राप्त की।

    पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सरायकेला सीट से चुनाव लड़ रहे थे। यहां चंपई सोरेन को 119379 वोट मिले और वे 20447 वोटों के अंतर से विजय हुए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन गिरिडीह की गांडेय सीट से चुनाव लड़ रही था। इस चुनाव में झामुमो नेता के सामने जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी को उतारा गया था। यहां कल्पना मुर्मू सोरेन को 118521 वोट मिले और वे 16960 के अंतर से विजय हुई हैं। बसंत सोरेन दुमका से झामुमो के टिकट पर फिर मैदान में थे। सोरेन के सामने भाजपा से पूर्व सांसद सुनील सोरेन थे। यहां बसंत सोरेन को 95685 वोट मिले और वे 14588 मतों के अंतर से विजय हुए।

    शिबू सोरेन की बहू और स्व. दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में थीं। जामताड़ा विधानसभा सीट पर इस चुनाव में सीता सोरेन का मुकाबला कांग्रेस के डॉ. इरफान अंसारी से था। यहां इरफान अंसारी 133266 वोट पाकर 43676 मतों के अंतर से विजय हुए हैं। झारखंड के विधानसभा चुनाव में चर्चित सीटों में से सिल्ली सीट भी था। इस चुनाव में उनके सामने झारखंड मुक्ति मोर्चा से पूर्व विधायक अमित कुमार थे। यहां अमित कुमार 72741 वोट पाकर 23879 मतों के अंतर से विजय हुए हैं।

    आदिवासी बहुल संथाल परगना क्षेत्र के पाकुड़ जिले के महेशपुर सीट पर भी दिलचस्प मुकाबले के आसार थे। एक तरफ झामुमो से राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री और झामुमो के दिग्गज नेता स्टीफन मरांडी थे तो उनके सामने भाजपा ने पूर्व डीएसपी नवनीत हेम्ब्रम को उतारा था। यहां स्टीफन मरांडी 114924 वोट पाकर 61175 मतों के अंतर से विजय हुए हैं। दुमका जिले की जामा विधानसभा सीट पर भी लोगों की नजरें थी। इस बार डॉ. लुईस मरांडी के सामने भाजपा के सुरेश मुर्मू थे, जो पिछले दो चुनाव बहुत कम मार्जिन से हारे थे। यहां डॉ. लुईस मरांडी ने 76424 वोट पाकर 5738 के अंतर से विजय पाई।

    रांची सीट पर 1996 से विधायक और वरिष्ठ बीजेपी नेता चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह (सीपी सिंह) के सामने झारखंड मुक्ति मोर्चा की मौजूदा राज्यसभा सदस्य महुआ मांझी से था। यहां चन्द्रेश्वर प्रसाद सिंह 107290 वोट पाकर 21949 के अंतर से विजय हुए। जमशेदपुर पश्चिम सीट से कांग्रेस के बन्ना गुप्ता का सामना जदयू नेता सरयू राय से था। यहां सरयू राय 97677 वोट मिले। इन्होंने 33464 मतों के अंतर से विजय प्राप्त की।

    इसके अलावा जमशेदपुर पूर्व सीट से में कांग्रेस के अजॉय कुमार का मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास की बहू और बीजेपी उम्मीदवार पूर्णिमा दास से था। यहां पूर्णिमा दास 107191 वोट से विजय हुए हैं। इन्होंने 42871 मतों के अंतर से विजय प्राप्त की। राज्य के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी गिरिडीह जिले की धनवार सीट से भाजपा के प्रत्याशी थे, जिनके सामने झामुमो से पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी थे। यहां बाबूलाल मराण्डी 83011 वोट लाकर 19वें राउंड में 27774 मतों से आगे है। यहां 24 राउंड मतगणना होनी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहाराष्ट्र की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा जताया है: देवेंद्र फडणवीस 
    Next Article जनता ने जो फैसला दिया है, हम उसका स्वागत करते हैं: रवींद्र राय
    shivam kumar

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version