Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»आरजी कर : पीड़िता के माता-पिता पहुंचे विधानसभा, शुभेंदु अधिकारी ने दिया न्याय का आश्वासन
    राज्य

    आरजी कर : पीड़िता के माता-पिता पहुंचे विधानसभा, शुभेंदु अधिकारी ने दिया न्याय का आश्वासन

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज में हुई दर्दनाक घटना के खिलाफ न्याय की मांग को लेकर पीड़िता के माता-पिता ने आज मंगलवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा का दौरा किया। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सजल घोष भी थे।

    मंगलवार दोपहर करीब 12:20 बजे पीड़िता के माता-पिता विधानसभा पहुंचे। यहां उन्होंने विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा के अन्य विधायक भी उपस्थित थे। सूत्रों के अनुसार, पीड़िता के माता-पिता ने इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के विधायक नौशाद सिद्दीकी से भी मिलने की इच्छा जताई है।

    पीड़िता की मां ने विधानसभा में कहा कि मेरी बेटी ने ऐसा क्या अपराध किया था, जिसके लिए उसे इतनी निर्ममता से मारा गया? यह कहते हुए वह भावुक हो गईं और रो पड़ीं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि महिलाएं आज भी कार्यस्थलों पर सुरक्षित क्यों नहीं हैं?

    पीड़िता के माता-पिता की बात सुनकर विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने भावुक होकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि 10 दिसंबर को भाजपा विधायक शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा के अंदर और बाहर धरना देंगे और पीड़िता के लिए त्वरित और सख्त न्याय की मांग करेंगे। पीड़िता के माता-पिता के आंसू पूछते हुए शुभेंदु अधिकारी की एक तस्वीर भी सामने आई है।

    यह मामला नौ अगस्त 2024 का है, जब आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज के चौथे मंजिल के सेमिनार हॉल में एक डॉक्टर का शव मिला था। इस घटना से पूरा राज्य हिल गया था। डॉक्टरों ने इस घटना के खिलाफ प्रदर्शन, अनशन और कार्यस्थल बहिष्कार भी किया। इस घटना की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंची। फिलहाल, यह मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।‌ सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है और मुख्य आरोपित सिविक वालंटियर संजय राय के खिलाफ चार्जशिट दाखिल की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंविधान दिवस : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी शुभकामनाएं, संविधान से चलने की प्रतिबद्धता जताई
    Next Article बंगाल भाजपा विधायकों का बांग्लादेश डिप्टी हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन का ऐलान
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version