Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 29 नवंबरः अंतरिक्ष में जाने वाले पहले इंसान गागरिन ने जब की थी भारत की यात्रा
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 29 नवंबरः अंतरिक्ष में जाने वाले पहले इंसान गागरिन ने जब की थी भारत की यात्रा

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 28, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    12 अप्रैल 1961 को सुबह 9.37 मिनट पर पूरा सोवियत संघ सांसें थाम कर आसमान की ओर देख रहा था। जैसे ही वोस्टॉक-1 एयरक्राफ्ट को लॉन्च किया गया, लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस क्षण ऐसा इतिहास रचा गया जब अंतरिक्ष में पहली बार किसी इंसान ने कदम रखा। इसके साथ ही यूरी गागरिन का नाम अमर हो गया। रूस ने यूरी गागरिन को दो मीटर व्यास वाले छोटे से स्पेसक्राफ्ट में भेजा था। यह अंतरिक्ष की लड़ाई में अमेरिका पर सोवियत संघ की जीत थी।

    उस वक्‍त कई तरह के अनसुलझे सवाल थे- क्या मनुष्य अंतरिक्ष में जीवित रह सकता है? अंतरिक्ष यान की सुरक्षित वापसी हो पाएगी या नहीं? यूरी गागर‍िन की कामयाबी ने इन सभी सवालों का जवाब दे दिया। यूरी गागरिन की इस कामयाबी के साथ अंतर‍िक्ष यात्रियों के स्‍पेस में जाने का स‍िलस‍िला भी शुरू हो गया।

    गागर‍िन ने इसी साल 29 नवंबर को भारत की यात्रा की। दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी भरा स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में भारतीयों ने गागरिन और उनकी पत्नी वेलेंटीना गोरीचेवा का अभिवादन किया। उन्होंने देश के अपने दौरे में जिन भी शहरों का दौरा किया, लोगों ने उन्हें हाथोंहाथ लिया। तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने अपने आवास, तीन मूर्ति भवन में गागरिन और उनकी पत्नी की मेजबानी की थी।

    आगे के वर्षों में गागरिन दूसरे अंतरिक्ष यात्रियों को ट्रेनिंग देने लगे। 27 मार्च 1968 को एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान उनका मिग-15 जहाज हादसे का शिकार हो गया। जिसमें यूरी गागरिन और उनके साथी पायलट की मौके पर ही मौत हो गई। उनके सम्मान में 1968 में उनके होम टाउन का नाम बदलकर ‘गागरिन’ रख दिया गया।

    अन्य अहम घटनाएंः

    1516- फ्रांस और स्विट्जरलैंड ने फ्रेईबर्ग शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया।

    1759- दिल्ली के बादशाह आलमगीर द्वितीय की हत्या।

    1775- सर जेम्स जे ने अदृश्य स्याही का आविष्कार किया।

    1830- पोलैंड में रूस के शासन के खिलाफ नवंबर विद्रोह शुरू हुआ।

    1870- ब्रिटेन में आवश्यक शिक्षा कानून लागू हुआ।

    1889- बेंगलुरू के लालबाग़ गार्डन में ‘ग्लास हाउस’ की आधारशिला रखी गई।

    1916- अमेरिका ने डोमिनिकन रिपब्लिक में मार्शल लॉ लगाने की घोषणा की।

    1944- अलबानिया को नाजी कब्जे से छुड़ाया गया।

    1947- भारतीय उपमहाद्वीप का विभाजन होने पर निज़ाम ने भारत में शामिल होने की अपेक्षा स्वतंत्र रहना चाहा।

    1949- पूर्वी जर्मनी में यूरेनियम खदान में विस्फोट से 3700 लोग मरे।

    1961- दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन भारत आये।

    1970- हरियाणा सौ फीसदी ग्रामीण विद्युतीकरण का लक्ष्य पाने वाला पहला भारतीय राज्य बना।

    1987- कोरियाई विमान फ्लाइट 858 में थाईलैंड-म्यांमार की सीमा के पास विस्फोट में 115 लोगों की मौत।

    1989- तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गाँधी ने इस्तीफा दिया।

    1998- कर्नल कुरु बातासयाल के नेतृत्व में भारतीय सैन्य दस्ते ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सेना यूनीफ़िश में नार्वे के दस्ते का स्थान ग्रहण किया।

    1999- महाराष्ट्र के नारायण गाँव में विश्व का सबसे बड़ा मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप खुला।

    2001- अफ़ग़ान गुट अंतरिम परिषद पर राजी हुए।

    2004- शिवराज सिंह चौहान- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

    2006- पाकिस्तान ने मध्यम दूरी वाले मिसाइल ‘हत्फ़-4’, जिसे शाहीन-I भी कहा जाता है, उसका सफल परीक्षण किया।

    2007- परवेज मुशर्रफ ने असैनिक राष्ट्रपति के रूप में अगले पाँच वर्ष के लिए शपथ ग्रहण की।

    2008- 60 घंटे आपरेशन के बाद कमांडो ने मुम्बई को आतंकियों से मुक्त कराया।

    2012 – संयुक्त राष्ट्र महासभा ने फिलीस्तीन को गैर-सदस्य पर्यवेक्षक राज्य का दर्जा दिया।

    जन्म

    1935- गुरबचन सिंह सालारिया-परमवीर चक्र से सम्मानित।

    1913- अली सरदार जाफरी-ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध शायर।

    1869- ठक्कर बाप्पा-अपने सेवा‌ कार्यों के लिये प्रसिद्ध भारतीय थे।

    निधन

    2015- ओटो न्यूमैन- अमेरिकी समाजशास्त्री और शिक्षाविद।

    2010- इंदिरा गोस्वामी- असमिया साहित्य की सशक्त हस्ताक्षर थीं।

    2008- छबीलदास मेहता- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा गुजरात के नौवें मुख्यमंत्री थे।

    1909- रोमेश चन्द्र दत्त- प्रसिद्ध बंगला इतिहासकार।

    2002- ओंकारनाथ श्रीवास्तव- कवि एवं समाचार प्रसारक।

    1993- जेआरडी टाटा- आधुनिक भारत की बुनियाद रखने वाली औद्योगिक हस्तियों में सर्वोपरि।

    1759- आलमगीर द्वितीय- 16वाँ मुगल बादशाह था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी, महिला हिरासत में
    Next Article हेमंत सोरेन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, बने झारखंड के 14वें सीएम
    shivam kumar

      Related Posts

      पढ़ाई पर विज्ञापन की दुहाई

      May 18, 2026

      अदाणी फॉउंडेशन के कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे 13 में से आठ ने पास की अग्निवीर की परीक्षा

      July 31, 2025

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • तारातला गोदाम हादसा : मैं मदद के लिए चिल्ला रहा था और लोग मोबाइल से रील बना रहे थे
      • 29 जून को होगी केंद्रीय स्वास्थ्य परिषद की अहम बैठक, नड्डा करेंगे अध्यक्षता
      • मुहर्रम ड्यूटी में मोबाइल चलाना पड़ा भारी, महिला सिपाही निलंबित
      • तमाड़ में जमीन विवाद ने ली किसान की जान, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
      • रांची में 28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 5 लाख बच्चों को मिलेगी खुराक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version