Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»अब पैराडाइज पेपर्स
    विशेष

    अब पैराडाइज पेपर्स

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 8, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर सत्ताधारी दल बुधवार को जहां नोटबंदी की बरसी पर कालाधन विरोधी दिवस मना रहे हैं, वहीं इसके एन एक दिन पहले कालाधन से जुड़ें मामलों पर एक बड़ा खुलासा पैराडाइज पेपर्स के रूप में सामने आया है। कालाधन विरोधी दिवस पर सरकार से पूछा जा सकता है कि एक साल पहले आए ‘पनामा पेपर्स’ के खुलासे के बाद सरकार ने क्या-क्या किया और अब नए खुलासे के बाद क्या-क्या किया जाएगा। ‘पनामा पेपर्स’ के खुलासे से कई देशों में खलबली मची थी। आइसलैंड के प्रधानमंत्री ने तुरंत इस्तीफा दिया तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की कुर्सी भी नहीं बची और अब तो उनका राजनीतिक भविष्य ही अधरझूल में लटकता नजर आ रहा है। पनामा पेपर्स लीक के बाद हमारे देश में कुछ राजनीति होकर रह गई, लेकिन कार्रवाई को लेकर कुछ देखने को नहीं मिला। कर बचाने के लिए टैक्स हैवन देशों में पैसा ले जाने, वहां कंपनी बनाने, उन कंपनियों के जरिए भारत में निवेश में निवेश कराने जैसी घटनाएं नई नहीं है। कई सरकारों ने इसे रोकने के लिए कई उपाय किए, लेकिन दोहरे कराधान संधि वाले देशों या टैक्स हैवन देशों में लिफाफा कंपनियों के जरिए भारत में पैसा लाना बंद नहीं हुआ।

    पनामा पेपर्स लीक के बाद अब जो पैराडाइज पेपर्स लीक हुआ है इसमें बरमूडा की एक कानून कंपनी के दस्तावेज जारी हुए हैं, जिनमें भारत की 714 कंपनियों के नाम दर्ज हैं। इनमें से कई कंपनियां ऐसी भी हैं, जो भारत में किसी न किसी घोटाले में शामिल हैं और केन्द्रीय जांच एजेंसियां उनकी जांच कर रही है। पैराडाइज पेपर्स से पहले पनामा पेपर्स खुलासे में भारतीयों के साथ-साथ दुनिया के कई नामचीन राजनीतिज्ञों व बड़े लोगों के नाम शामिल थे नए खुलासे में भी ब्रिटेन की महारानी सहित कई बड़े-बड़े लोगों के नाम शामिल हैं। पैराडाइज पेपर्स में शामिल 714 ऐसी कंपनियां व भारतीय लोग शामिल हैं जिन्होंने विदेशी वित्तीय सरल नियमों के तहत वे वहां कंपनियां बनाकर उनकी मार्फत अपना धन जमा किया। बरमूडा और सिंगापुर की एपलबाई व एशियासिटी के फर्मों की मार्फत दुनिया के 19 टैक्स हैवंस समझे जाने देशों में विश्व के धनी व प्रभावशाली लोगों ने अपने कारोबार के जरिए कालाधन जमा किया। आश्चर्यजनक रूप से ऐसे लोगों में कांग्र्रेस व भाजपा दोनों ही पार्टियों के कुछ नेताओं के नाम हैं। फिल्म स्टार आदि लोगों के अलावा कई कार्पोरेट जगत की कंपनियां हैं, जिन्होंने अपने वाणिज्य विस्तार के लिए ऐसे देशों की कंपनियों की मार्फत निवेश किया और मुनाफा विदेशों में ही जमा किया ताकि भारत की सरकार को कर न देना पड़े।

    दरअसल बरमूडा की ‘एपलबाई’ कानूनी सलाहकार फर्म विदेशों में खासतौर पर टैक्स हैवंस देशों में कंपनियां स्थापित करने में मदद करती है और बैंकों में खाते खुलवाने में मदद करती है। यह फर्म स्थानीय स्तर पर ऐसी खोली गई कंपनियों का कारोबार देखने के लिए व्यक्तियों का भी प्रबंध कर देती हैं तथा बैंकों से कर्ज दिलाने या शेयरों की बदली की भी व्यवस्था कर देती है। यह सारा काम टैक्स हैवंस कहे जाने वाले देशों में करती हैं। दरअसल, पैराडाइज पेपर्स से यह खुलासा हुआ है कि किस प्रकार भारतीय कंपनियां अपने विदेशी कारोबारी सम्पर्क का लाभ कालाधन कमाने में करती हैं। अब यहां मूल प्रश्न यह है कि विदेशों में कारोबार शुरू करके दुनिया के बड़े-बड़े लोग व कंपनियां किस प्रकार अपने मूल देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने पर तुले हैं। अपनी सरकार को कर न चुकाना और उसकी नजरों से बचाकर धन शोधन करना अपराध की श्रेणी में ही आता है। वैसे भी कर चोरी के मामले में बड़े लोग ही शामिल होते हैं, जिनके खिलाफ विस्तुनिष्ठ जांच नहीं होती है। तभी यह माना जा रहा है कि पनामा पेपर्स की तरह ही भारत में पैराडाइज पेपर्स खुलासे की बात भी थोड़े दिनों में आई-गई हो जाएगी। हालांकि जांच तो पनामा पेपर्स की भी चल रही है और नए खुलासे की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुजरात चुनाव 2017: कांग्रेस से डील
    Next Article दाऊद इब्राहिम की संपत्ति में हिंदू महासभा ने दिखाई दिलचस्पी,
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    शिबू सोरेन: झारखंड की आत्मा और अनवरत संघर्ष का महाकाव्य

    June 23, 2026

    भारत के राजनीतिक इतिहास के सबसे मजबूत स्तंभ बने प्रधानमंत्री मोदी

    June 11, 2026

    ‘युवराज कल्चर’ ही खा गया ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को

    June 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के सभी आरोपित जाएंगे जेल : आदित्य साहू
    • जमशेदपुर में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
    • उपायुक्त ने सदर अस्पताल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ ㅤ
    • तारातला गोदाम हादसा : मैं मदद के लिए चिल्ला रहा था और लोग मोबाइल से रील बना रहे थे
    • 29 जून को होगी केंद्रीय स्वास्थ्य परिषद की अहम बैठक, नड्डा करेंगे अध्यक्षता
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version