Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»जय शाह आज संभालेंगे आईसीसी चेयरमैन का पद, शीर्ष पद पर पहुंचने वाले 5वें भारतीय
    देश

    जय शाह आज संभालेंगे आईसीसी चेयरमैन का पद, शीर्ष पद पर पहुंचने वाले 5वें भारतीय

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। बीसीसीआई सचिव जय शाह आज (01 दिसंबर) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के चेयरमैन का पद संभालेंगे। वे मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले का स्थान लेंगे। क्रिकेट की इस शीर्ष संस्था के सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाले जय शाह पांचवें भारतीय हैं।

    उल्लेखनीय है कि जय शाह 27 अगस्त, 2024 को आईसीसी चेयरमैन चुने गए। उनका चयन निर्विरोध हुआ। आईसीसी चेयरमैन का पद संभालने के लिए जय शाह को बीसीसीआई सचिव का पद छोड़ना होगा। उन्होंने 2019 में बीसीसीआई सचिव का पद संभाला था। हालांकि अभी बीसीसीआई की तरफ से साफ नहीं है कि जय शाह के बाद बोर्ड में सचिव पद की जिम्मेदारी कौन संभालेगा।

    जय शाह आईसीसी के शीर्ष पद तक पहुंचने वाले पांचवें भारतीय हैं। सबसे पहले जगमोहन डालमिया भारत की तरफ से 1997 से 2000 के बीच आईसीसी के अध्यक्ष रहे। इसके बाद वरिष्ठ राजनेता शरद पवार ने 2010 से 2012 तक आईसीसी अध्यक्ष के रूप में काम किया। फिर उद्योगपति तथा चेन्नई सुपर किंग्स के सहमालिक एन श्रीनिवासन ने 2014 से 2015 के बीच आईसीसी चेयरमैन की भूमिका निभाई। इसके बाद शशांक मनोहर ने 2015 से 2020 तक आईसीसी चेयरमैन के रूप में काम किया।

    उल्लेखनीय है कि आईसीसी ने 2016 में संस्था का अध्यक्ष पद खत्म कर उसे चेयरमैन में बदल दिया था। जहीर अब्बास आईसीसी के आखिरी अध्यक्ष थे। आईसीसी ने पहली बार 2014 में चेयरमैन नियुक्त किया था, तब एन श्रीनिवासन को यह जिम्मेदारी मिली थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसांची के बौद्ध स्तूप की पवित्रता और ज्ञान देश-विदेश में विख्यातः केन्द्रीय मंत्री रिजिजू
    Next Article तमिलनाडु के तट से टकराया चक्रवाती तूफान फेंगल, भारी बारिश व तेज हवा जारी
    shivam kumar

      Related Posts

      सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी

      May 14, 2025

      पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार यूपीएससी के नए अध्यक्ष नियुक्त

      May 14, 2025

      कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर बयानबाजी से मायावती नाराज, कहा-मंत्री पर हो कार्रवाई

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version