Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»अकाल तख्त का सुखबीर बादल की धार्मिक सजा पर फैसला आज 
    देश

    अकाल तख्त का सुखबीर बादल की धार्मिक सजा पर फैसला आज 

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चंडीगढ़। अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह आज शिरोमणि अकाली दल (बादल) के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल समेत करीब डेढ दर्जन पूर्व मंत्रियों को धार्मिक सजा सुनाएंगे। पंजाब में अकाली दल की सरकार के कार्यकाल के दौरान हुई धार्मिक गलतियों के लिए बादल को पहले ही दोषी करार देते हुए तनखैया घोषित किया जा चुका है।

    सुखबीर समेत पंजाब की पूर्व बादल सरकार के कार्यकाल के दौरान रहे मंत्री भी अकाल तख्त के समक्ष पेश होकर अपने धार्मिक गुनाहों को स्वीकार कर चुके हैं। आज अमृतसर स्थित अकाल तख्त पर पांचों तख्तों के सिंह साहिबानों की बैठक होगी। इस बैठक में पूर्व की बैठकों में अकाली नेताओं को दोषी करार दिए जाने के आधार पर चर्चा होगी। इसके बाद दोषी पूर्व मंत्रियों को अपना पक्ष रखने का अंतिम अवसर दिया जाएगा। इसके बाद जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह अकाल तख्त साहिब से सभी नेताओं को सजा सुनाएंगे। इस मौके पर जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह कौम के नाम संदेश भी जारी कर सकते हैं।

    क्या होती है तनखैया की सजा
    सिख धर्म से जुड़े लोग जानते हैं कि तनखैया क्या होता है। तनखैया का मतलब होता है धार्मिक गुनहगार या दोषी व्यक्ति का हुक्का-पानी बंद करना। कोई भी सिख अपने धार्मिक नियमों को ताक पर रखकर कोई फैसला लेता है तो अकाल तख्त को अधिकार है कि उसे उचित सजा दे। तनखैया घोषित किया गया व्यक्ति न तो किसी भी तख्त पर जा सकता है और न किसी सिंह से अरदास करवा सकता है, अगर कोई उसकी तरफ से अरदास करता है तो उसे भी कसूरवार माना जाता है। आरोपी सिख संगत के सामने पेश होकर अगर अपनी गलती की क्षमायाचना करता है उसे माफ भी कर दिया जाता है। सुखबीर बादल के माफीनामा सौंपने पर भी उन्हें माफी नहीं दी गई। उन पर सिख धर्म की मर्यादा के खिलाफ जाने के आरोप सिद्ध हुए और उन्हें तनखैया करार दे दिया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपलामू : क्रेशर फायरिंग मामले में सुजित सिन्हा गिरोह के छह अपराधी गिरफ्तार
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने जेपी नड्डा को जन्मदिन की बधाई दी
    shivam kumar

      Related Posts

      सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी

      May 14, 2025

      पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार यूपीएससी के नए अध्यक्ष नियुक्त

      May 14, 2025

      कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर बयानबाजी से मायावती नाराज, कहा-मंत्री पर हो कार्रवाई

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version