Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 03 दिसंबरः इंडियन माडर्न आर्ट के जनक नंदलाल बोस का जन्म
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 03 दिसंबरः इंडियन माडर्न आर्ट के जनक नंदलाल बोस का जन्म

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 2, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इंडियन मॉडर्न आर्ट के जनक माने जाने वाले सुप्रसिद्ध चित्रकार नंदलाल बोस का जन्म 3 दिसंबर 1882 को बिहार के मुंगेर जिले के कस्बे हवेली खड़गपुर में हुआ था। नंदलाल बोस की कला दृष्टि पुरातन के प्रति आदर के साथ नवीनता के लिए जानी जाती है। उन्होंने राष्ट्रीय हित से जुड़ी चिंताओं को भी अपने कलाकर्म का प्रमुख बिंदू बनाया।

    मशहूर चित्रकार अबानिंद्रनाथ टैगोर के शिष्य नंदलाल बोस ने वैसे तो कई मशहूर चित्र बनाए लेकिन 1930 में दांडी यात्रा को दिखाती काले कागज पर सफेद रेखाओं से बनाई गई उनकी कृति सर्वश्रेष्ठ है। उन दिनों यह गांधीजी के आंदोलन की पहचान बन गई थी। उनकी कई दूसरी कलाकृतियों के साथ सरस्वती, सती, अन्नपूर्णा, सीमांत गांधी, कुरुक्षेत्र जैसी पेंटिग्स चर्चित हुई। युवावस्था में बोस अजंता की गुफाओं की कृतियों से खूब प्रेरित थे।

    नंदलाल जी को भारतीय संविधान की मूल प्रति को अपने चित्रों से सजाने का मौका मिला। उन्होंने संविधान के हर भाग की शुरुआत में 8-13 इंच के चित्र बनाए। संविधान में कुल 22 भाग हैं। इस तरह उन्हें भारतीय संविधान की इस मूल प्रति को अपने 22 चित्रों से सजाने का मौका मिला। इन 22 चित्रों को बनाने में चार साल लगे। इस काम के लिए उन्हें 21,000 मेहनताना दिया गया।

    कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत सरकार ने पद्मविभूषण से सम्मानित किया। 1976 में भारत सरकार ने बोस की कृतियों को उन नौ कलाकारों में शामिल किया, जिन्हें देश की कला के खजाने का दर्जा देती है। दिल्ली के नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में नंदलाल बोस की 7000 कृतियों को शामिल किया गया है। साल 16 अप्रैल 1966 को 83 साल की उम्र में नंदलाल बोस का निधन हो गया।

    अन्य अहम घटनाएं

    2012- फिलीपींस में ‘भूफा’ तूफान से कम से कम 475 लोगों की मौत।

    2008- मुंबई में हुई आतंकवादी घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।

    2004- पुर्तग़ाल के सर्वोच्च न्यायालय में मोनिका की अर्जी खारिज।

    2002- यूएनईपी ने भारत समेत सात उष्णकटिबंधीय देशों में जैव विविधता के अध्ययन के लिए 2 करोड़ 60 लाख डॉलर जारी किया।

    2001- गाजा पर इजराइल के हमले में यासर अराफात के हेलिकॉप्टर नष्ट।

    2000- आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को टेस्ट मैच में हराकर लगातार 12 टेस्ट मैच जीतने का रिकार्ड बनाया।

    1999- चेचेन्या के छापामारों ने 250 रूसी सैनिकों को मार डाला।

    1994- ताइवान में पहला स्वतंत्र स्थानीय चुनाव सम्पन्न।

    1989- रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्वाच्योव और अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने शीत युद्ध खत्म होने की घोषणा की।

    1984- भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से विषैली गैस लीक होने से कम से कम 3000 लोगों की मौत, कई हजार लोग शारीरिक विकृति के शिकार।

    1975- लाओस गणराज्य घोषित।

    1971- भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ।

    1967- भारत का पहला रॉकेट (रोहिणी आर एच 75) को थुम्बा से प्रक्षेपित किया गया।

    1959- भारत और नेपाल ने गंडक सिंचाई और विद्युत परियोजना के समझौते पर हस्ताक्षर किये।

    1912- तुर्की, बुल्गारिया, सर्बिया, यूनान और मोंटेगरो ने युद्धविराम समझौता।

    1910- फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री जॉर्जेज क्लाउड द्वारा विकसित विश्व के पहले नियोन लैम्प का पहली बार पेरिस के मोटर शो में प्रदर्शन।

    1829- वायसराय लॉर्ड विलियम बैंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगाई।

    1828- एंड्रयू जैक्सन अमेरिका के सातवें राष्ट्रपति चुने गए।

    1824- अंग्रेज़ों ने मद्रास और मुंबई से कुमुक मंगा कर कित्तूर का किला घेर लिया।

    1796- बाजीराव द्वितीय को मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया। वे मराठा साम्राज्य के अंतिम पेशवा थे।

    1790- लार्ड कार्नवालिस ने आपराधिक मामलों में न्याय की ताकत मुशिर्दाबाद के नवाब से छीन कर अपने हाथ में कर ली और सदर निजामत अदालत को कोलकाता स्थानांतरित कर दिया।

    जन्म

    1982- मिताली राज- टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला।

    1973- अरूप बसक- भारत की राष्ट्रीय टेबल टेनिस टीम के कोच हैं।

    1957- रमाशंकर यादव ‘विद्रोही’- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे जनकवि थे।

    1937- विनोद बिहारी वर्मा- भारतीय भाषाविद।

    1913- शिवनारायण श्रीवास्तव – हिन्दी साहित्य के अध्ययनशील एवं मननशील रचनाकार।

    1903- यशपाल- हिन्दी के यशस्वी कथाकार और निबन्ध लेखक।

    1889- खुदीराम बोस- महान स्‍वतंत्रता सेनानी।

    1888- रमेश चन्द्र मजूमदार- प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार।

    1884- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद- भारत के प्रथम राष्ट्रपति।

    1882- नंदलाल बोस- भारत के सुप्रसिद्ध चित्रकार।

    निधन

    2020- धर्मपाल गुलाटी- भारत की दिग्गज मसाला कम्पनी ‘एमडीएच’के मालिक थे।

    2011- देवानंद- फ़िल्म अभिनेता और निर्माता।

    1982- विष्णु डे- ज्ञानपीठ पुरस्कार (1971) से सम्मानित बांग्ला साहित्यकार थे।

    1979- मेजर ध्यानचंद- भारत के ख्याति प्राप्त हॉकी खिलाड़ी।

    1971- लांस नायक अल्बर्ट एक्का-परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।

    महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

    भोपाल गैस त्रासदी दिवस

    विश्व विकलांग दिवस

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअभिनेता विक्रांत मैसी ने किया बॉलीवुड से संन्यास का ऐलान
    Next Article बांग्लादेश की स्थिति पर ममता ने जताई चिंता, कहा-केंद्र सरकार उठाए स्पष्ट कदम 
    shivam kumar

      Related Posts

      पढ़ाई पर विज्ञापन की दुहाई

      May 18, 2026

      अदाणी फॉउंडेशन के कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे 13 में से आठ ने पास की अग्निवीर की परीक्षा

      July 31, 2025

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में 53 सजायाफ्ता कैदियों की रिहाई पर रोक! फहीम खान समेत कई चर्चित नामों के प्रस्ताव खारिज
      • शिवसेना (UBT) को बड़ा झटका: राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने दिया इस्तीफा, कहा- ‘एकतरफा प्यार ज्यादा दिन नहीं चलता, इससे अच्छा बेवफा हो जाओ’
      • ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के नए राज्यपाल, पलामू से तीन बार रह चुके हैं सांसद
      • चतरा में हथियार और 54 गोलियों के साथ टीएसपीसी समर्थक गिरफ्तार
      • रांची में पेड़ों को बचाने के लिए इंस्टाग्राम पर अनोखी मुहिम, 10 लेन सड़क के लिए काटे जाने हैं करीब 7 हजार पेड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version