Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»कोयला तस्करों पर  बड़ी कार्रवाई, गाड़ी जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार
    Jharkhand Top News

    कोयला तस्करों पर  बड़ी कार्रवाई, गाड़ी जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़। जिले के रजरप्पा और गोला थाना क्षेत्र में कोयला तस्करों की सक्रियता लगातार पुलिस को चुनौती दे रही थी। रामगढ़ एसपी अजय कुमार के द्वारा बनाई गई क्यूआरटी टीम ने शुक्रवार की रात छापेमारी कर कोयला तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। रजरप्पा थाना क्षेत्र से कोयला लादकर गोला थाना क्षेत्र से पास कर रहे कोयला लदी गाड़ियों को जप्त किया गया और चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले की पुष्टि रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने की। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई और यह बड़ी सफलता मिली है। छापेमारी के दौरान गोला थाना के भैरवी पुल के समीप कांटा घर से अवैध कोयला लदा पिकअप वैन (जेएच 01 एटी 6531) को जब्त किया गया। साथ ही साथ इस कारोबार को संचालित कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। इनकी गिरफ्तारी के बाद स्पेशल टीम ने जप्त गाड़ी और गिरफ्तार तस्करो को गोला पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद स्पेशल टीम द्वारा रजरप्पा थाना क्षेत्र के मंदिर घाट के समीप छापेमारी की गई जहां पर भारी मात्रा में अवैध कोयला बरामद किया गया। साथ ही साथ इन कोयला को वजन करने के लिए वेट मशीन को जप्त किया। छापमारी संपन्न होने पर इसकी सूचना रजरप्पा पुलिस को दी गई।

    रजरप्पा और गोला थाना प्रभारी पर हो सकती है कार्रवाई
    बीते कई दिनों से रजरप्पा और गोला थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से लगातार कोयला तस्करी की सूचना मिला रही थी। इन थाना क्षेत्र से अवैध कोयले का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है। एक लम्बा सिण्डिकेट इस तस्करी को अंजाम दे रहा था। इस सम्बंध मे कार्रवाई को लेकर रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने गोला थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप और रजरप्पा थाना प्रभारी नविन प्रकाश पाण्डेय को निर्देशित भी किया था। बाबजूद इसके रजरप्पा थाना से 4 किलोमीटर की दूरी पर अवैध कोयले का उत्खनन चल रहा था। गोला थाना के बगल से इसका परिवहन पुलिस की नाक के नीचे से किया जा रहा था। एसपी की स्पेशल टीम द्वारा कार्रवाई के बाद संभावना जताई जा रही है की दोनों थाना प्रभारी पर इसकी गाज गिर सकती है।

    सिल्ली बना कारोबारी का मुख्य अड्डा
    रजरप्पा और गोला थाना क्षेत्र के इन अवैध कोयला को रामगढ़ रांची के बॉर्डर सिल्ली में खपाया जा रहा था। रामगढ़ सिल्ली बॉर्डर पर स्वर्ण रेखा नदी के किनारे गेरेवीर स्थित हार्ड कोक जो कि सिल्ली थाना क्षेत्र में आता है भण्डारण हो रहा था। फिर इस जगह से ट्रक में भर कर मंडी मे भेजा जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में मौसम का उतार-चढ़ाव, 10 से बढ़ेगी ठंड
    Next Article मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम समेत 12 आरोपियों के खिलाफ आरोप गठित
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version