Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»बांग्लादेश की वर्तमान परिस्थिति पूरे दक्षिण एशिया के लिए खतरा : मिलिंद परांडे
    देश

    बांग्लादेश की वर्तमान परिस्थिति पूरे दक्षिण एशिया के लिए खतरा : मिलिंद परांडे

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 7, 2024Updated:December 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने बांग्लादेश की वर्तमान परिस्थिति को केवल भारत के लिए ही नहीं, अपितु पूरे दक्षिण एशिया के लिए खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की वर्तमान परिस्थिति केवल वहां के हिन्दुओं या केवल भारत के लिए ही नहीं अपितु पूरे द​क्षिण एशिया के लिए खतरा है। क्योंकि चिंता का विषय यह है कि बांग्लादेश में सत्ता हस्तांतरण के बाद वहां पर हजारों उग्रवादी जेल से रिहा किये गये। इस कारण से वहां पर कट्टरता फैली है और हिन्दुओं पर लगातार हमले हो रहे हैं।

    मिलिंद परांडे ने हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में कहा कि जहां-जहां हिन्दू समाज की आबादी कम हुई है वहां पर हिन्दू के लिए संकट खड़ा हुआ है। दुर्भाग्य से बांग्लादेश इस्लामिक देश है। वहां पर हिन्दू संगठिन न होने से हिन्दू समाज को बहुत बड़ा कष्ट भुगतना पड़ रहा है। इस विषय पर सब लोग अपना आक्रोश प्रकट कर रहे हैं और सभी लोग प्रयास भी कर रहे हैं। भारत सरकार भी अपने स्तर से प्रयास कर रही है। अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर भी बांग्लादेश पर दबाव डालने के लिए प्रयास हो रहे हैं। अलग-अलग देशों के हिन्दू भी प्रयास कर रहे हैं। इन्टरनेशनल कोर्ट, यूनाइटेड नेशन और अमेरिका भी प्रयासरत है। पूरे देश में बांग्लादेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी हो रहे हैं।

    इस्कॉन के संत चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी की निन्दा करते हुए परांडे ने कहा कि बांग्लादेश प्रशासन तत्काल हिन्दुओं के उत्पीड़न को रोके। विहिप प्रशासन की इस कायरतापूर्ण और अलोकतांत्रिक घटना का पुरजोर विरोध करती है। विहिप की मांग है कि हिन्दुओं के मानवाधिकारों की रक्षा की जाए, सुरक्षा की जाए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से 50 लाख की रंगदारी की मांग, दिल्ली पुलिस जांच करने पहुंची रांची
    Next Article बेनामी संपत्ति मामले में अजित पवार को क्लीन चिट, आईटी ने जब्त संपत्ति रिलीज की
    shivam kumar

      Related Posts

      श्री जगन्नाथ रथयात्रा: अमित शाह ने अहमदाबाद के श्री जगन्नाथ मंदिर में की मंगला आरती

      June 27, 2025

      मणिपुर पुलिस ने दो अभियानों में चार उग्रवादियों और एक हथियार डीलर को पकड़ा

      June 27, 2025

      आतंकवाद के मुद्दे पर एससीओ डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर करने से भारत का इनकार

      June 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • श्री जगन्नाथ रथयात्रा: अमित शाह ने अहमदाबाद के श्री जगन्नाथ मंदिर में की मंगला आरती
      • राज्य सरकार को राहत, पटना हाई कोर्ट ने 19,858 सिपाहियों के स्थानांतरण पर लगी अंतरिम रोक को हटाया
      • शिक्षा मंत्री ने 10वीं बोर्ड की टॉपर शांभवी जायसवाल को किया सम्मानित
      • शिबू सोरेन की हालत चिंताजनक, भाजपा ने की मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग
      • झामुमो ने संविधान की प्रस्तावना से सेक्युलर और सोशलिस्ट शब्द हटाने का किया विरोध
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version