Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»संताल परगना में राशन कार्ड में नहीं जुड़ रहा नाम
    Top Story

    संताल परगना में राशन कार्ड में नहीं जुड़ रहा नाम

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 8, 2024Updated:December 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुमका। झारखंड सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरूआत की है। इस योजना के तहत प्रति माह 18 से 50 साल तक की महिलाओं को 2,500 रुपये मिलेंगे। संताल परगना में इस योजना से महिलाएं जुड़ पायेंगी, इस पर संशय है, क्योंकि राशन कार्ड में नये सदस्यों के नाम नहीं जुड़ रहे।

    30 हजार रुपये से वंचित रह जायेंगी महिलाएं
    मंईयां सम्मान योजना के लिए राशन कार्ड होना अनिवार्य है। परिवार के नये सदस्यों के नाम नहीं जुड़ रहे हैं। नये राशन कार्ड बन नहीं रहे हैं। इससे 18 से 50 साल की महिलाएं परेशान हैं। उनका कहना है कि अगर राशन कार्ड नहीं होगा, तो मंईयां सम्मान योजना का लाभ उन्हें नहीं मिलेगा। वह प्रति वर्ष 30,000 रुपये से वंचित रह जायेंगी।

    नये राशन कार्ड बनाने के 41 हजार आवेदन पेंडिंग
    खाद्य आपूर्ति विभाग के आंकड़े बताते हैं कि झारखंड में 41 हजार से अधिक नये राशन कार्ड बनाने के आवेदन लंबित यानी पेंडिंग हैं। इतना ही नहीं, राशन कार्ड में परिवार के नये सदस्य का नाम जोड़ने से संबंधित करीब 9 लाख आवेदन डीएसओ लॉगिन में पेंडिंग हैं।

    राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया हो गयी है बेहद जटिल
    दो साल पहले पता चला था कि डीएसओ का लॉगिन हैक करके राशन कार्ड बनाया जा रहा है। इसके बाद न्यू राशन कार्ड बनाने और राशन कार्ड में नये सदस्यों को जोड़ने वाले आवेदन की स्वीकृति की प्रक्रिया इतनी जटिल बना दी गयी कि डीएसओ स्तर से आवेदन की स्वीकृति के बाद भी न तो नया राशन कार्ड जारी हो रहा है, न ही कार्ड में नये सदस्यों के नाम जुड़ पा रहे हैं।

    संताल परगना के जिलों में पेंडिंग आवेदन
    क्रम सं           जिले का नाम              लंबित आवेदन की संख्या
    1                   देवघर                                        6767
    2                   दुमका                                        488
    3                   गोड्डा                                       50575
    4                  जामताड़ा                                    26720
    5                    पाकुड़                                       28166
    6                 साहिबगंज                                   10778

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगैर असैनिक सेवा से 6 बनेंगे आइएएस, यूपीएससी को सौंपी गई 21 अधिकारियों की सूची
    Next Article केंद्रीय मंत्री संजय सेठ से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने रांची के 2 संदिग्धों को लिया हिरासत में
    shivam kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version