Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री ने एलआईसी बीमा सखी योजना का किया शुभारंभ कहा- पानीपत नारीशक्ति की प्रतीक भूमि बन गया है
    देश

    प्रधानमंत्री ने एलआईसी बीमा सखी योजना का किया शुभारंभ कहा- पानीपत नारीशक्ति की प्रतीक भूमि बन गया है

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को हरियाणा के पानीपत में एलआईसी बीमा सखी योजना के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के एक दशक बाद इसी से बहनों-बेटियों के लिए ‘बीमा सखी योजना’ का प्रारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारा पानीपत नारीशक्ति की प्रतीक भूमि बन गया है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने बीते 10 वर्षों में नारी सशक्तीकरण के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत 2047 तक विकसित होने के संकल्प के साथ चल रहा है। उन्होंने कहा कि नारी को सशक्त करने के लिए बहुत आवश्यक है कि उन्हें आगे बढ़ने के खूब अवसर मिलें, उनके सामने से हर बाधा हटे। मोदी ने कहा, “आज महिला सशक्तिकरण की दिशा में भारत एक और मजबूत कदम उठा रहा है। आज का दिन और भी वजहों से विशेष है। आज 9 तारीख है, शास्त्रों में 9 अंक को बहुत शुभ माना जाता है। 9 अंक नवदुर्गा की नव शक्तियों से जुड़ा है। 9 दिसंबर को ही संविधान सभा की पहली बैठक हुई थी। ऐसे समय में जब देश संविधान की 75वीं वर्षगांठ का महोत्सव मना रहा है, 9 दिसंबर की ये तारीख हमें समानता और विकास को सर्वस्पर्शी बनाने की प्रेरणा देती है। कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव चल रहा है। मैं गीता की धरती को नमन करता हूं। हरियाणा ने जिस तरह से ‘एक है तो सुरक्षित है’ के मंत्र को अपनाया है, वह पूरे देश के लिए एक मिसाल है।”

    प्रधानमंत्री ने कहा कि लंबे समय तक हमारे देश में ऐसे अनेक काम थे, जो महिलाओं के लिए वर्जित थे। भाजपा की हमारी सरकार ने बेटियों के सामने से हर बाधा को हटाने की ठानी है। उन्होंने कहा कि आजादी के 60-65 साल बाद भी अधिकतर महिलाओं के पास बैंक खाते नहीं थे। हमारी सरकार ने सबसे पहले माताओं-बहनों के जनधन खाते खुलवाए। आज जनधन योजना से 30 करोड़ से अधिक महिलाओं के खाते खुले हैं। उन्होंने कहा कि आज लाखों बेटियों को बीमा एजेंट, बीमा सखी बनाने का अभियान शुरू हो रहा है यानि जिस सेवा का लाभ पाने से कभी वो वंचित रहीं, आज उसी सेवा से दूसरे लोगों को जोड़ने का जिम्मा उन्हें दिया जा रहा है।

    मोदी ने कहा कि आज देश भर की 10 करोड़ बहनें स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। उनसे जुड़कर महिलाओं की कमाई हो रही है। बीते 10 वर्ष में हमने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 8 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मदद दी है।

    विपक्ष पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हर चीज को वोट बैंक की तराजू पर तौलने वाले लोग आज बहुत परेशान हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि चुनाव दर चुनाव मोदी के खाते में माताओं, बहनों, बेटियों का आशीर्वाद बढ़ता ही क्यों जा रहा है। जिन लोगों ने माताओं-बहनों को सिर्फ वोट बैंक समझा, वो इस मजबूत रिश्ते को समझ भी नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में डबल इंजन की सरकार दोगुनी गति से काम कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहिमाचल में पहली बर्फबारी में फंसे 800 पर्यटकों का सुरक्षित रेस्क्यू
    Next Article लोकसभा और राज्यसभा में गतिरोध जारी, दोनों सदनों में नहीं हो पाया कामकाज
    shivam kumar

      Related Posts

      मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड

      May 18, 2025

      भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा

      May 18, 2025

      कंगाल पाकिस्तान को कर्ज देकर टेंशन में आया IMF, लगाई 11 शर्तें

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version