Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»अमेरिकी दबाव के बाद नेपाल ने सार्वजनिक किया बीआरआई संबंधी समझौता दस्तावेज
    दुनिया

    अमेरिकी दबाव के बाद नेपाल ने सार्वजनिक किया बीआरआई संबंधी समझौता दस्तावेज

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने बेल्ट एंड रोड सहयोग के लिए फ्रेमवर्क का दस्तावेज जारी किया है, जिस पर पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की आधिकारिक चीन यात्रा के दौरान हस्ताक्षर किए गए थे। कल ही अमेरिका के सहायक मंत्री डोनाल्ड लू ने नेपाल-चीन के बीच हुए समझौते को सार्वजनिक करने की मांग की थी।

    दोनों देशों के विदेश सचिवों ने 4 दिसंबर को बीजिंग में बीआरआई के फ्रेमवर्क दस्तावेज पर हस्ताक्षर किया था। चीन ने नेपाल द्वारा भेजे गए मसौदे से अनुदान शब्द हटाने के बाद 3 दिसंबर को ढांचे पर हस्ताक्षर नहीं हो पाया। नेपाल ने 29 नवंबर को एक मसौदा भेजा था जिसमें प्रस्ताव दिया गया था कि चीन नेपाल सरकार द्वारा आगे बढ़ने वाली परियोजनाओं पर अनुदान निवेश प्रदान करेगा।

    प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा ने पहले बीआरआई सहयोग पर ढांचे के मसौदे को मंजूरी दी थी जिसमें कहा गया था कि नेपाल केवल चीनी अनुदान स्वीकार करेगा। लेकिन आज सार्वजनिक किए गए समझौते में कहीं भी सिर्फ अनुदान का उल्लेख नहीं है।

    नेपाल ने 2017 में बीआरआई पर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए थे। उसके बाद बीआरआई कार्यान्वयन योजना पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद थी लेकिन यह लंबे समय तक नहीं हुआ। उस समय चीन के साथ हुए एमओयू को अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया। सरकार इस दस्तावेज को भी एक हफ्ते तक सार्वजनिक नहीं किया था। नेपाल दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्रालय के दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों के प्रभारी डोनाल्ड लू ने सार्वजनिक रूप से चीन के साथ हुए समझौते का दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की थी।

    पीएम ओली की चीन यात्रा को अंतिम रूप देने के बाद बीआरआई कार्यान्वयन योजना के तौर-तरीके पर चर्चा करने के लिए एक कार्यदल का गठन किया गया था। इस कार्यदल में प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार बिष्णु रिमल, आर्थिक और विकास सलाहकार युवराज खतीवड़ा, कांग्रेस के महासचिव गगन थापा और अधिवक्ता सेमंत दहल शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleघुसपैठ को लेकर शुभेंदु ने मुख्यमंत्री ममता पर किया कटाक्ष
    Next Article नेपाल के प्रधान सेनापति चार दिनों के भ्रमण पर भारत पहुंचे
    shivam kumar

      Related Posts

      पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

      June 12, 2025

      आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

      June 12, 2025

      नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version