Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»आकाश में ड्रोन उड़ता देख ग्रामीणों ने कोल सर्वे कंपनी  के कर्मियों को बनाया बंधक
    Top Story

    आकाश में ड्रोन उड़ता देख ग्रामीणों ने कोल सर्वे कंपनी  के कर्मियों को बनाया बंधक

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 17, 2024Updated:December 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुमका। उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र सिलंगी गांव के ग्रामीणों के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई जब आकाश में कई ड्रोन एक साथ उड़ता हुआ देखा। ड्रोन काफी नीचे होने के कारण ग्रामीणों को किसी अनहोनी का डर सताने लगा। इसी बीच कुछ युवक एक ड्रोन को मार गिराया और ड्रोन को मॉनिटर कर रहे स्थान डाक बंगला तक पहुंच गये। डाक बंगला परिसर से नवेली उत्तरप्रदेश पावर प्रॉजेक्ट लिमिटेड कंपनी के आधा दर्जन कर्मी ड्रोन उड़ाकर कोल क्षेत्र का सर्वे कर रहे थे। इसकी जानकारी किसी ग्रामीणों को नहीं दिया गया था।

    सिलंगी के ग्रामीणों ने ड्रोन उड़ा कर सर्वे कर रहे है आधा दर्जन कर्मियों को चार घण्टे तक बंधक बना लिया। सभी ड्रोन और अन्य सामानों को डाक बंगला परिसर में रख कर सभी कर्मियों को बैठा दिया गया। तीन वाहनों में पहुँचे सात कर्मियों को बंधक बनाया गया था। तीन बजे के बाद टीम में मौजूद एसिस्टेंस इंजीनियर मंजीत कुमार ने ग्रामीणों को लिखित आवेदन दिया जिसमें उन्होंने अपनी गलती मानते हुए अगले दफा सूचना देकर ड्रोन से सर्वे या गांव में आने की जानकारी देंगे, जिसके बाद ही कार्य करेंगे। सर्वे कर रहे टीम में ड्रोन सर्वेयर शांतनु मंडल, विजय महतो, अशोक दास, विकास चंद्र लोहार, श्याम दास और हरीश शामिल थे।

    उल्लेखनीय है कि गोपीकांदर के ओडमो पंचायत में करीब एक दर्जन गांव कोयला उत्खनन होने वाली है। कुंडापहाड़ी, चिरुडीह और मोहुलडाबर गांव में नवेली उत्तरप्रदेश पॉवर प्रॉजेक्ट कम्पनी द्वारा कोयला उत्खनन का कार्य करेगी। बताया जाता है कि वन विभाग के आदेश के बाद नवेली ने अपने कर्मियों को सिलंगी गांव से बाकी गांव और पहाड़ों से बहने वाली झरना, तालाब, चेक डैम, पेड़ों की सर्वे करने भेजी थी।

    गोपीकांदर अंचल क्षेत्र के ओडमो पंचायत में अरबिंदो और नवेली कोयला कम्पनी कोयला का उत्खनन करेगी। नवेली कुंडापहाड़ी, चिरुडीह और मोहुलडाबर तो अरबिंदो ओडमो, चिरुडीह, मधुबन, केतोपोका सहित गांव को प्रभावित करेगी। ऐसे में सभी कम्पनी अपने कर्मियों को गांव भेजकर तरह तरह का सर्वे करा रही है।

    ग्रामीण सुकल मरांडी ने बताया कि पिछले साल आधा दर्जन गांव के ग्रामीणों ने ये निर्णय लिया था कि कोयला कम्पनी के कोई भी पदाधिकारी या कर्मी ग्राम प्रधान को कार्य से पहले जानकारी देंगे, जिसके बाद गांव में सर्वे या अन्य कार्य करेंगे यदि बगैर किसी जानकारी का कर्मी कार्य करेंगे तो उन्हें जुर्माना लगाया जाएगा। सोमवार को नवेली के कर्मी बगैर जानकारी के गांव में प्रवेश किया और ड्रोन उड़ाकर सर्वे कर रहे थे। ग्रामीणों ने जब देखा तो डर का माहौल बन गया। हालांकि उन्होंने बताया तीन बजे के बाद कम्पनी के कर्मी के जरिये लिखित आवेदन दिया गया, जिसके बाद सिर्फ सिलंगी गांव का सर्वे करने का आदेश दिया गया।

    एनयूपीपीएल एसिस्टेंस इंजीनियर साईबर अपराध मंजीत कुमार ने बताया कि यह सर्वे नवेली कम्पनी के जरिये कराया जा रहा है। सर्वे में नदी, नाला, चेक डैम, झरना, तालाब सहित पेड़ों को देखा जा रहा है। ग्रामीणों के जरिये काम को रोक दिया गया है और एक स्थान पर सभी कर्मियों को बैठाया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअधिकार के लिए अपनी शक्ति को पहचानें महिलाएं: डालसा सचिव
    Next Article कौन लोग हैं जो सिदिक अंसारी जैसे अपराधी को संरक्षण दे रहे : बाबूलाल मरांडी
    shivam kumar

      Related Posts

      सरायकेला में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को गोली मारी

      May 9, 2025

      झारखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, 34 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

      May 9, 2025

      झारखंड का तापमान पहुंचा 40 डिग्री

      May 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरायकेला में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को गोली मारी
      • झारखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, 34 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
      • झारखंड का तापमान पहुंचा 40 डिग्री
      • बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
      • मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version