Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»राज्यपाल ने एनआइएमटी में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का किया उद्घाटन
    झारखंड

    राज्यपाल ने एनआइएमटी में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का किया उद्घाटन

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 18, 2024Updated:December 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    औद्योगिक विकास के साथ पर्यावरणीय संतुलन भी जरूरी : राज्यपाल
    राज्यपाल ने एनआइएमटी की समृद्ध परंपरा और तकनीकी अनुसंधान में उसके योगदान की भी सराहना की
    रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस मैन्यूफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी (एनआइएमटी) के डिपार्टमेंट ऑफ फाउंड्री एंड फोर्ज और द इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियर (इंडिया), झारखंड के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

    एनआइएमटी के सम्मेलन का विषय एडवांस इन फाउंड्री एंड फॉर्मिंग टेक्नोलॉजी था। सम्मेलन का उद्देश्य तकनीकी प्रगति और सतत विकास में योगदान देना है।

    राज्यपाल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि फाउंड्री और फॉर्मिंग तकनीक औद्योगिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन तकनीकों का उपयोग निर्माण, आॅटोमोबाइल, एयरोस्पेस और रक्षा जैसे क्षेत्रों में किया जाता है। राज्यपाल ने एनआइएमटी की समृद्ध परंपरा और तकनीकी अनुसंधान में उसके योगदान की भी सराहना की। साथ ही उन्होंने औद्योगिक विकास और पर्यावरणीय संतुलन के बीच सामंजस्य स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

    राज्यपाल ने कहा कि टिकाऊ प्रौद्योगिकियां, ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण-संवेदनशील नवाचार सतत विकास के लिए नये अवसर प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण को साकार करने में सहायक सिद्ध होंगे। राज्यपाल ने एनआइएमटी से हटिया और आसपास के क्षेत्रों में शिक्षा, स्वच्छता और कौशल विकास के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने का आग्रह किया। साथ ही आशा प्रकट की कि यह सम्मेलन तकनीकी ज्ञान के आदान-प्रदान का सशक्त मंच बनेगा और भावी इंजीनियरों एवं वैज्ञानिकों को प्रेरित करेगा। उन्होंने एनआइएमटी और आयोजन समिति के प्रयासों की भी सराहना की।

    सम्मेलन में एनआइएमटी के कुलाधिपति डॉ अरुण कुमार झा, पूर्व अध्यक्ष श्याम अर्जुनवाडकर, राजनीतिक विशेषज्ञ डॉ एस दत्ता, झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के कुलपति डॉ डीके सिंह, एनआइएमटी के निदेशक प्रो पीपी चट्टोपाध्याय और द इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स, झारखंड के अध्यक्ष इंजीनियर महेश कुमार गुप्ता सहित कई शिक्षाविद, शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में भी बनेंगे दिल्ली जैसे स्कूल, सरकार इसके लिए करेगी एजेंसी हायर
    Next Article सीजीएल परीक्षा लीक मामला: परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी को हाइकोर्ट से झटका, याचिका खारिज
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला

      May 25, 2025

      समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया

      May 25, 2025

      रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version