Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»बांग्लादेश सीमा पर दिखे यूएवी, भारतीय वायु सेना ने लड़ाकू विमानों से बढ़ाई निगरानी 
    देश

    बांग्लादेश सीमा पर दिखे यूएवी, भारतीय वायु सेना ने लड़ाकू विमानों से बढ़ाई निगरानी 

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने पर बांग्लादेशी यूएवी मार गिराने का बीएसएफ को निर्देश
    नई दिल्ली। बांग्लादेश सीमा पर मानव रहित हवाई वाहनों (यूएवी) के देखे जाने के बाद मेघालय पुलिस की ओर से सतर्क किये जाने पर वायु सेना ने अपनी निगरानी गतिविधि बढ़ा दी है। राज्य के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा और शेला के पास बेराकटार टीबी-2 मानव रहित हवाई वाहनों (यूएवी) के देखे जाने के बाद भारतीय राडार और लड़ाकू विमान नियमित रूप से इन पर नजर रख रहे हैं। मेघालय सीमा के बहुत नजदीक एक बांग्लादेशी ड्रोन के देखे जाने के बाद निर्देश दिए गए हैं कि भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने पर बांग्लादेशी यूएवी को मार गिराया जाएगा।

    भारत-बांग्लादेश सीमा के पास पिछले हफ्ते में कई बार टीबी-2 यूएवी देखे जा रहे हैं। बांग्लादेश में छतक और सुनामगंज के आस-पास के इलाकों में यूएवी उड़ते हुए पाए गए। इसके अलावा सीमा के पास मेघालय राज्य के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा और शेला के पास बेराकटार टीबी-2 मानव रहित हवाई वाहनों (यूएवी) को उड़ते हुए देखा गया है। हालांकि, यूएवी से भारतीय सीमा में आधिकारिक तौर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है, लेकिन सीमा पर तैनात बीएसएफ ने इस बारे में मेघालय सरकार को जानकारी दी। बीएसएफ का मानना है कि यूएवी की तैनाती बांग्लादेश में अशांति के बीच घरेलू स्तर पर अपनी ताकत दिखाने का प्रयास हो सकता है।

    बांग्लादेश ने इस साल की शुरुआत में अपने सैन्य आधुनिकीकरण प्रयासों के तहत यह ड्रोन हासिल किए थे। बांग्लादेश के तेजगांव एयरबेस से एक यूएवी संचालित किया गया था, जिसका ट्रांसपोंडर कोड TB2R1071 था। तुर्की कंपनी बायकर ने बेराकटार टीबी-2 यूएवी को विकसित किया है, जिसे निगरानी और सटीक हमला मिशनों में अपनी दोहरी क्षमताओं के लिए जाना जाता है। ये यूएवी 300 किमी. की परिचालन सीमा और 27 घंटे की धीरज के साथ अपनी तरह के सबसे उन्नत में से हैं। सीमा पर टीबी-2 यूएवी देखे जाने की जानकारी मिलने पर मेघालय पुलिस के महानिदेशक इदाशीशा नोंग्रांग ने इस घटना के बारे में भारतीय वायु सेना को भी अवगत कराया। इसके बाद भारतीय वायु सेना ने बांग्लादेश सीमा पर अपनी निगरानी गतिविधि बढ़ा दी है।

    सुरक्षाबलों ने कहा कि ऐसी कार्रवाइयां अक्सर पड़ोसियों के लिए सीधे सुरक्षा खतरा पैदा करने के बजाय आंतरिक समर्थन जुटाने का काम करती हैं। भारत सीमा पर निगरानी और खुफिया जानकारी साझा करने के तंत्र को बढ़ाकर स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है। भारतीय सशस्त्र बल अपने हवाई क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संभावित जवाबी उपायों का भी मूल्यांकन कर रहे हैं। बांग्लादेशी सेना के टीबी-2 हमलावर ड्रोन देखे जाने के बाद बीएसएफ को भारत-बांग्लादेश सीमा के निकट उड़ने वाली किसी भी हवाई वस्तु को मार गिराने का निर्देश दिया गया है, इसीलिए भारतीय राडार और लड़ाकू विमान नियमित रूप से इन ड्रोन पर नजर रख रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशरद पवार ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की
    Next Article कांग्रेस के प्रदर्शनकारियाें पर पुलिस ने छाेड़े आंसू गैस के गाेले, एक की मौत
    shivam kumar

      Related Posts

      संविधान संशोधन विधेयक पेश करने के दौरान लोकसभा में हंगामा, पेपर उछाले गए

      August 20, 2025

      कांग्रेस समेत विपक्षी नेताओं ने जयंती पर राजीव गांधी को किया याद

      August 20, 2025

      भारत की कूटनीति विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के अनुरूप होनी चाहिए : राष्ट्रपति

      August 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व होगा वोटर अधिकार यात्रा : अरूण यादव
      • बलोचिस्तान में पाकिस्तान की संघीय सरकार समर्थित चार लोगों की हत्या
      • इजराइल के हमले में हमास कमांडर शमाला और आतंकी नज्जर मारे गए
      • संविधान संशोधन विधेयक पेश करने के दौरान लोकसभा में हंगामा, पेपर उछाले गए
      • कांग्रेस समेत विपक्षी नेताओं ने जयंती पर राजीव गांधी को किया याद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version