Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»संसद में हुई धक्का-मुक्की के बाद खरगे ने स्पीकर को लिखा पत्र, कहा- मेरे घुटनों में लगी चोट
    देश

    संसद में हुई धक्का-मुक्की के बाद खरगे ने स्पीकर को लिखा पत्र, कहा- मेरे घुटनों में लगी चोट

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। संसद परिसर में गुरुवार को प्रदर्शन के दौरान हुई धक्का-मुक्की के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी चोटिल हो गए। इस मामले में उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है।

    इस पत्र में खरगे ने आरोप लगाया है कि उन्हें भाजपा सांसदों ने धक्का दिया और ज़मीन पर बैठने के लिए मजबूर किया। इसकी वजह से उनके घुटनों में चोट आई है, जिनका पहले ही ऑपरेशन हो चुका है।

    खरगे ने कहा कि इसके बाद कांग्रेस के सांसद मेरे लिए एक कुर्सी लेकर आए और मुझे उस पर बैठाया गया। बड़ी मुश्किल से और अपने सहयोगियों मदद से मैं लंगड़ाते हुए सुबह 11 बजे सदन (राज्यसभा) में पहुंचा। उल्लेखनीय है कि 82 वर्षीय खरगे का जून 2017 में दिल्ली के एम्स में बाएं घुटने का ऑपरेशन हुआ था।

    खरगे ने पत्र में कहा कि मैं आपसे (स्पीकर) इस घटना की जांच का आदेश देने का आग्रह करता हूं, जो न केवल मुझ पर व्यक्तिगत रूप से हमला है, बल्कि राज्यसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष पर भी हमला है।

    हालांकि, सत्तारूढ़ पार्टी और विपक्ष के सांसदों के बीच गुरुवार को हुई धक्का-मुक्की के बाद मल्लिकार्जुन खरगे को ‘चोटों की सूची’ में शामिल किया गया है।

    ज्ञातव्य है कि आज सुबह संसद परिसर में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों के प्रदर्शन के दौरान धक्का-मुक्की हुई। भाजपा के अनुसार उसके दो सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत घायल हुए हैं, जिन्हें राजधानी के डा. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोलकाता एयरपोर्ट के सौ साल पूरे, 21 दिसंबर को शताब्दी समारोह
    Next Article अंबेडकर पर अमित शाह के बयान को लेकर केजरीवाल ने नीतिश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को पत्र लिखा
    shivam kumar

      Related Posts

      महाराष्ट्र में दिवाली की रात भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत

      November 9, 2026

      दीपावली 2026: बस्तर में जवानों के बीच पीएम मोदी, कहा- नक्सली तो मिट गए लेकिन दिमागी नक्सलियों से देश को सुरक्षित करना है

      November 9, 2026

      सरहद पर कैसे मनाते हैं जवान दिवाली? जीरो लाइन पर दीये जलाकर देश की सुरक्षा का दिया भरोसा

      November 6, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • गिरिडीह से अगवा नाबालिग किशोरी ओडिशा से बरामद, बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजने की थी साजिश
      • झारखंड के 30,715 शिक्षकों को अल्टीमेटम, 6 दिसंबर तक पूरी करनी होगी 50 घंटे की ट्रेनिंग, नहीं तो होगी कार्रवाई
      • झारखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों को बड़ा झटका: JAC ने फिर बढ़ाई मैट्रिक और इंटर परीक्षा की फीस, दो साल में 40% तक की बढ़ोतरी
      • राहुल दुबे गैंग पर रांची पुलिस का शिकंजा, जेल में बंद अपराधियों से होगी पूछताछ, फरार सदस्यों की तलाश तेज
      • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गुमला में निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version