Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राकांपा दिल्ली में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी, भाजपा से गठबंधन संभव, प्रफुल्ल पटेल ने की उम्मीदवारों से मुलाकात
    देश

    राकांपा दिल्ली में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी, भाजपा से गठबंधन संभव, प्रफुल्ल पटेल ने की उम्मीदवारों से मुलाकात

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। राकांपा ने पहले भी दिल्ली में चुनाव लड़ा है। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से गठबंधन पर विचार-विमर्श के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी। राकांपा के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीयमंत्री प्रफुल्ल पटेल ने यह घोषणा कल देरशाम नार्थ एवेन्यू स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक भेंट में की।

    उन्होंने कहा कि अभी कुछ समय पहले महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना के साथ राकांपा ने मिलकर सरकार बनाई है। राकांपा चाहती है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव भी मिलकर लड़ा जाए। अगर गठबंधन होता है तो बड़ी जीत का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि राकांपा अध्यक्ष अजीत पवार भी इस बात से सहमत हैं कि भाजपा से दिल्ली में हाथ मिलाकर चुनाव लड़ा जाए तो सफलता का अवसर कई गुणा बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रचार शुरू कर दिया गया है। वीरेंद्र सिंह के चुनाव क्षेत्र की घोषणा जल्द की जाएगी।

    पटेल ने कहा कि राकांपा ने विधानसभा क्षेत्र बदरपुर, ओखला, संगम विहार, छतरपुर, द्वारका, विश्वास नगर, गोकुलपूरी, लक्ष्मी नगर, रोहतास नगर, बुराड़ी, बिजवासन, महरौली, मुंडका, मंगोलपुरी, नरेला, मटिया महल, उत्तम नगर, जंगपुरा, कस्तूरबा नगर, बल्लीमारान और राजेंद्र नगर के उम्मीदवार तय कर लिए हैं। इनके नामों की घोषणा जल्द की जाएगी। राकांपा वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य पटेल ने इससे पहले दिल्ली के कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया। सम्मेलन में प्रमुख रूप से महासचिव एसआर कोहली, सचिव ब्रजमोहन श्रीवास्तव और राकांपा दिल्ली प्रदेश कानूनी प्रकोष्ठ के प्रमुख तेज सिंह वरुण मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजयपुर गैस टैंकर हादसे की घटना पर राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोक 
    Next Article एक देश-एक चुनाव से जुड़ा विधेयक जेपीसी को भेजा गया, लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित 
    shivam kumar

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version