Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»दक्षिण कोरिया आज अमेरिकी अंतरिक्ष केंद्र से अपना तीसरा सैन्य जासूसी उपग्रह लॉन्च करेगा
    दुनिया

    दक्षिण कोरिया आज अमेरिकी अंतरिक्ष केंद्र से अपना तीसरा सैन्य जासूसी उपग्रह लॉन्च करेगा

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सियोल। दक्षिण कोरिया आज अमेरिकी अंतरिक्ष केंद्र से अपना तीसरा घरेलू सैन्य जासूसी उपग्रह लॉन्च करेगा। दक्षिण कोरिया ने कुछ समय से उत्तर कोरिया पर अपनी निगरानी क्षमताओं को बढ़ाने के प्रयास तेज किए हैं। इस उपग्रह को स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट पर कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से सुबह 3:34 बजे (स्थानीय समय) लॉन्च किया जाएगा।

    द कोरिया टाइम्स की खबर में यह भी साफ किया गया है कि अगर प्रक्षेपण सफल हुआ तो यह उत्तर कोरिया पर बेहतर निगरानी के लिए 2025 तक पांच मध्यम से बड़े आकार के जासूसी उपग्रहों को प्राप्त करने की योजना के तहत कक्षा में दक्षिण कोरिया का तीसरा सैन्य जासूसी उपग्रह होगा।

    दक्षिण कोरिया ने अपना पहला जासूसी उपग्रह पिछले साल दिसंबर में कैलिफोर्निया के अंतरिक्ष बेस से लॉन्च किया था। यह पृथ्वी की सतह की विस्तृत तस्वीरें खींचने के लिए इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल और इन्फ्रारेड सेंसर से लैस है। देश ने अप्रैल में अपना दूसरा जासूसी उपग्रह फ्लोरिडा के मेरिट द्वीप पर जॉन एफ कैनेडी स्पेस सेंटर से प्रक्षेपित किया था। यह सिंथेटिक एपर्चर रडार (एसएआर) सेंसर से सुसज्जित है। यह किसी भी मौसम में माइक्रोवेव का उपयोग करके डेटा कैप्चर करता है।

    दक्षिण कोरिया के रक्षा अधिकारियों को उम्मीद है कि आज होने वाले प्रक्षेपण से उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल खतरों के खिलाफ सेना के त्रि-आयामी निगरानी कार्यक्रम को और बढ़ावा मिलेगा। तीसरे प्रक्षेपण की निगरानी रक्षा अधिग्रहण कार्यक्रम प्रशासन मंत्री सेओक जोंग-गन कर रहे हैं। उत्तर कोरिया ने नवंबर 2023 में अपना पहला सैन्य जासूसी उपग्रह (मल्लीगयोंग-1) सफलतापूर्वक लॉन्च किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारतीय जेल में दो साल की सजा काटने के बाद 15 बांग्लादेशी घर लौटे
    Next Article हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला का आज दोपहर तीन बजे तेजा खेड़ा फार्महाउस में होगा अंतिम संस्कार 
    shivam kumar

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version