Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 22 दिसंबरः रुड़की-पिरान कलियर तक चली थी भारत की पहली मालगाड़ी
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 22 दिसंबरः रुड़की-पिरान कलियर तक चली थी भारत की पहली मालगाड़ी

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारत में पहली मालगाड़ी 22 दिसंबर 1851 को चलाई गई थी। यह रुड़की से पिरान कलियर के बीच चलाई गई थी। ये क्षेत्र फिलहाल उत्तरखंड राज्य में है। रुड़की से पिरान कलियर तक बिछाए गए रेलवे ट्रैक पर भाप इंजन से चलने वाली 2 बोगियों की मालगाड़ी चलाई गई थी। इस गाड़ी से मिट्टी और कंस्‍ट्रक्‍शन का सामान रुड़की से 10 किलोमीटर दूर पिरान लाया जाना था। इसके लिए परियोजना के मुख्य इंजीनियर थॉमसन ने इंग्लैंड से भाप से चलने वाला रेल इंजन मंगवाया। इंजन के साथ 180-200 टन तक वजन ले जाने में सक्षम दो बोगियां जोड़ी गईं। तब यह ट्रेन 10 किलोमीटर की दूरी 38 मिनट में तय करती थी। यानी इसकी रफ़्तार 6.44 किलोमीटर प्रति घंटा थी। यह ट्रेन लगभग 9 महीने चली थी। भारतीय रेल के 150 वर्ष पूरे होने पर वर्ष 2003 में इस इंजन का मॉडल रुड़की रेलवे स्टेशन पर स्थापित किया गया। आज इंडियन रेलवे के जरिये हर साल 10 करोड़ टन माल की ढुलाई की जाती है। खास बात यह है कि रेलवे की 70 प्रतिशत कमाई मालगाड़ियों से ही होती है।

    अन्य अहम घटनाएंः

    2010- अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिकता से जुड़े कानून पर दस्तखत कर सेना में समलैंगिकों के लिए रास्ता साफ कर दिया।

    2008- सशक्त बलों के वेतन विसंगतियों के लिए गठित मंत्रियों के समूह ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को रिपोर्ट सौंपी।

    2007- फ़्रैंच गुआना के गौस अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित किये गए यूरोप के एरियन रॉकेट ने अंतरिक्ष कक्षा में दो उपग्रह स्थापित किये।

    2006- भारत और पाकिस्तान ने स्थानीय निकाय क्षेत्र में आपसी सहयोग के लिए संयुक्त कार्यदल का गठन किया।

    2005- जहरीली गैस से हजारों ईरानियों को मारने के आरोप पर ईरान ने सद्दाम हुसैन पर मुकदमा चलाने की मांग की।

    2002- दवाओं के दुरुपयोग मामले में दक्षेस देशों के स्वयंसेवी संगठनों की तीन दिवसीय बैठक काठमांडू में शुरू।

    1989- रोमानिया के राष्ट्रपति चाऊशेस्क्यू का तख्तापलट, देश छोड़कर भागते समय गिरफ्तार।

    1978- थाईलैंड ने संविधान अंगीकार किया।

    1971- तत्कालीन सोवियत संघ ने जमीन के नीचे परमाणु परीक्षण किया।

    1966- नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्‍वविद्यालय (जेएनयू) की स्थापना जेएनयू अधिनियम के अन्तर्गत भारतीय संसद द्वारा की गई थी।

    1961- अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

    1957- ओहायो के कोलंबो चिड़ियाघर में कोलो नामक गुरिल्ला के बच्चे का जन्म हुआ जो चिड़ियाघर में पैदा होने वाला पहला गुरिल्ला था।

    1947- इटली की संसद ने नया संविधान अंगीकार किया।

    1941- यूगोस्लाविया में मार्शल टीटो ने सेना की नई ब्रिगेड का गठन किया।

    1941- अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी.रुजवेल्ट और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विस्टन चर्चिल दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान चर्चा के लिए वॉशिंगटन में मिले।

    1940- मानवेंद्र नाथ राय ने रेडिकल डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना की घोषणा की।

    1910- अमेरिका में पहली बार डाक बचत पत्र जारी।

    1882- थामस एडीसन द्वारा बनाए गए बल्बों से पहली बार क्रिसमस ट्री सजाया गया।

    1851- भारत में पहली मालगाड़ी रुड़की से पिरन के बीच चलाई गई।

    1843- रवीन्द्रनाथ टैगोर के पिता देवेंद्रनाथ टैगोर ब्रह्म समाज में शामिल हुए।

    1241- मंगोलों के प्रमुख लेफ्टिनेंट बहादुर तैर हुलागु खान ने लाहौर पर क़ब्ज़ा किया।

    जन्म

    1948- पंकज सिंह- समकालीन हिन्दी कविता के महत्त्वपूर्ण कवि।

    1887- श्रीनिवास अयंगर रामानुजन- सुप्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ।

    1866- मौलाना मज़हरुल हक़- जाने-माने स्वतंत्रता सेनानी।

    1666- श्रीगुरु गोविंद सिंह जी- सिक्खों के दसवें व अंतिम गुरु।

    निधन

    2014- माधवी सरदेसाई- महिला साहित्यकार जो कोंकणी साहित्यिक जर्नल ‘जाग’ की संपादक थीं।

    1975- वसन्त देसाई- भारतीय सिनेमा जगत के प्रसिद्ध संगीतकार।

    1958- तारकनाथ दास- भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक।

    महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

    राष्ट्रीय गणित दिवस (रामानुजम स्मृति दिवस)

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रथम विश्व ध्यान दिवस पर प्रधानमंत्री ने देशवासियों से ध्यान को दिनचर्या का हिस्सा बनाने का किया आग्रह
    Next Article अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर अगले सप्ताह देशव्यापी अभियान शुरू करेगी कांग्रेस
    shivam kumar

      Related Posts

      अदाणी फॉउंडेशन के कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे 13 में से आठ ने पास की अग्निवीर की परीक्षा

      July 31, 2025

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हाइकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद छवि रंजन ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • बारिश रुकने से राहत, कृषि कार्यों में आई तेजी
      • प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में सांसदों के लिए बने नवनिर्मित फ्लैट का करेंगे उद्घाटन
      • भूकंप से फिर दहला तुर्किए, 6.1 तीव्रता के झटके से भारी नुकसान की आशंका
      • हमारा राष्ट्र स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के आधार पर ही समृद्ध हो सकता है : डॉ देवेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version