Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»देश का पहला जीरो वेस्ट एयरपोर्ट होगा इंदौर, केन्द्रीय मंत्री नायडू आज देंगे बड़ी सौगात
    देश

    देश का पहला जीरो वेस्ट एयरपोर्ट होगा इंदौर, केन्द्रीय मंत्री नायडू आज देंगे बड़ी सौगात

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – नए एटीसी, फायर सेफ्टी भवन एवं जीरो वेस्ट एयरपोर्ट की मिलेंगी सुविधाएं
    इंदौर। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सात मंजिला एटीसी भवन एवं तकनीकी ब्लॉक तैयार हो चुका है। इसी भवन में नया फायर स्टेशन भी बनाया गया है। साथ ही इंदौर के नाम अब एक और उपलब्धि जुड़ने जा रही है। यह देश का पहला जीरो वेस्ट एयरपोर्ट होगा। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापू राममोहन नायडू आज (रविवार को) इन सुविधाओं का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश के नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं सांसद शंकर लालवानी भी मौजूद रहेंगे।

    सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि आने वाले भविष्य को ध्यान में रखकर इंदौर एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। साथ ही इंदौर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए भी केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से विस्तृत चर्चा हुई है। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर नया एटीसी एवं तकनीकी ब्लॉक बनाया गया है, जिसकी लागत 55 करोड़ रुपये है। एटीसी टावर एवं तकनीकी ब्लॉक जिसमें नए फायर स्टेशन भी शामिल है। सात मंजिला एटीसी टावर पुराने टावर के मुकाबले क्षेत्र में दुगना है। इसका कुल एरिया 180 स्क्वायर मीटर है। तकनीकी ब्लॉक 4,410 स्क्वायर मीटर है। नया फायर स्टेशन 1491 स्क्वायर मीटर है।

    सांसद लालवानी ने बताया कि इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर है और इंदौर ने कचरे से कंचन तक के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान को पूरा किया है। इसी तरह इंदौर एयरपोर्ट को जीरो वेस्ट एयरपोर्ट बनाने का लक्ष्य रखा था और यहां के सफाई मित्रों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों की मेहनत से अब यह भारत का पहला जीरो वेस्ट एयरपोर्ट बन चुका है, जिसका लोकार्पण आज केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री करेंगे।

    उन्होंने बताया कि इंदौर एयरपोर्ट को जीरो वेस्ट बनाने की मूल अवधारणा फोर आर यानी रिड्यूस, रीयूज़, रीसायकल और रीस्टोर है। पहले इंदौर एयरपोर्ट को कचरे का निस्तारण करने के लिए नगर निगम को शुल्क चुकाना पड़ता था, लेकिन इस प्लांट के बनने के बाद आने वाले दिनों में एयरपोर्ट इससे कमाई भी करेगा। एयरपोर्ट पर एयरलाइन्स, दुकानों एवं गार्डन से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे के निस्तारण की व्यवस्था की गई है। इसमें गीले कचरे से कंपोस्ट खाद बनाया जाएगा, वहीं सूखे कचरे को अलग कर लिया जाएगा। बल्क वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स के हिसाब से तीन हजार स्क्वायर फ़ीट की मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी बनाई गई है। इस पूरे प्रोजेक्ट को मूर्त रूप देने में इंडिगो एयरलाइंस सीएसआर फंड से मदद की है। साथ ही एयरपोर्ट ऑथोरिटी, संस्था आस एवं इंदौर नगर निगम की प्रमुख भूमिका रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहजारीबाग : गिद्दी गोलीबारी कांड का राहुल दुबे ने लिया जिम्मा
    Next Article कुवैत के प्रधानमंत्री से मिलेंगे पीएम मोदी, लेबर कैंप में भारतीय श्रमिकों से की बात
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version